अपडेटेड 20 March 2025 at 21:37 IST

BJP नेता संगीत सोम को मौलाना रशीदी ने दे डाली बड़ी नसीहत, कहा-काशी-मथुरा मस्जिद गिराने से किसने मना किया आपको लेकिन...

पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा, 'जब औरंगजेब ने काशी और मथुरा के मंदिरों को तोड़ा, तब क्या उसने किसी कोर्ट का सहारा लिया था? कोई मुकदमा चला क्या?

Follow :  
×

Share


BJP नेता संगीत सोम को मौलाना रशीदी ने दे डाली बड़ी नसीहत, कहा-काशी-मथुरा मस्जिद गिराने से किसने मना किया आपको लेकिन... | Image: PTI

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम के बयान 'जैसे बाबर की निशानी मिटाई थी वैसे ही औरंगजेब की निशानी को भी मिटा देंगे अब काशी और मथुरा के लिए हम कोर्ट नहीं जाएंगे।'को लेकर अब ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी का बयान आया है। मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि आखिर संगीत सोम को कौन रोक रहा है काशी और मथुरा की ईदगाहों गिराने से? वो जाएं और ढहा दें वहां की इबादतगाह कोई मुसलमान उन्हें रोकने नहीं जाएगा। संगीत सोम क्या हैं ये सभी जानते हैं। कम से कम वो ऐसे विवादित बयान न दें। क्योंकि ऐसे बयानों से कौन मारा जाएगा? संगीत सोम के ऐसे नफरती बयानों से मारा जाएगा गरीब मुसलमान, गरीब हिन्दू नेता तो बयानबाजी कर के निकल देंगे।


इसके पहले अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मथुरा और काशी में मंदिर निर्माण के लिए हम कोर्ट का सहारा नहीं लेंगे। बल्कि बाबरी ढांचे की तरह इसे ध्वस्त कर देंगे और इसकी जगह हम मंदिर का निर्माण करेंगे। इस दौरान बीजेपी नेता ने मुगल सम्राट औरंगजेब की निशानियों को भी जड़ से मिटाने की भी बात कही थी। संगीत सोम के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।


मौलाना साजिद रशीदी ने संगीत सोम को दी नसीहत

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी ने पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम के मेरठ में दिए गए बयान को लेकर कहा, 'संगीत सोम का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जिस तरह से अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ढहाया था उसी तरह से काशी और मथुरा में भी मस्जिदों और ईदगाहों को गिराएंगे। किसने मना किया है आपको ? जाइए और गिरा दीजिए कोई मुसलमान आपको रोकने नहीं आएगा, लेकिन आपको पता है कि आपके इस बयान का नतीजा क्या होगा? गरीब हिन्दू धर्म के नाम पर मारा जाएगा, गरीब मुसलमान धर्म के नाम पर मारा जाएगा। दोनों में तनाव होगा दोनों में नफरत फैलेगी और धर्म के नाम पर दोनों एक दूसरे को मारेंगे। बयान बहादुर हैं आप सब लोग जानते हैं आपको। आपकी छवि क्या है? जहां से चुनाव लड़े आप और हार गए। अब आप फिर से अपने लिए ऐसे बयानों से। आप कुछ ऐसा काम भी करो कि लोग आपको बाद में भी याद करें।'  

 

क्या बोले थे पूर्व BJP विधायक संगीत सोम?

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा, 'जब औरंगजेब ने काशी और मथुरा के मंदिरों को तोड़ा, तब क्या उसने किसी कोर्ट का सहारा लिया था? क्या उसके खिलाफ कोई मुकदमा चला था? अगर तब ऐसा नहीं हुआ, तो अब हमसे क्यों कहा जाता है कि हर चीज कोर्ट के जरिए होगी? उन्होंने दावा किया कि जिस तरह अयोध्या में बाबरी ढांचे को गिराकर राम मंदिर बनाया गया, उसी तरह काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिरों का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान बीजेपी नेता ने जनसभा में उपस्थित लोगों से आह्वान किया था कि वो सब शपथ लें कि आने वाले दिनों में मथुरा और काशी में भव्य मंदिर बनाएंगे। संगीत सोम ने आगे कहा कि बाबर की निशानी समाप्त हो चुकी है, अब समय आ गया है कि औरंगजेब की भी निशानी को मिटा दिया जाए।'

यह भी पढ़ेंः औरंगजेब विवाद पर CM योगी की 2 टूक 'देश की बहन-बेटियों की इज्जत...'

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 20 March 2025 at 21:37 IST