अपडेटेड 29 December 2024 at 18:07 IST

'राहुल गांधी को शर्म नहीं आती...', पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर छिड़े विवाद पर बोले अनिल विज

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर उठे विवाद को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है।

Follow :  
×

Share


Haryana Home Minister Anil Vij | Image: PTI

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 27 दिसंबर को पंचतत्व में विलीन हो गए। निगम बोध घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार हुआ। अब इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां भी केंद्र सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रही है और देश के पहले सिख प्रधानमंत्री के अपमान का आरोप लगा रही हैं। अब पूरे विवाद पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस मसले को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है।


पूरे विवाद पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर राजनीति कर रही है और उन्हें अपने ही दिवगंत नेता पर राजनीति करने में शर्म नहीं आ रही है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी, उनकी पार्टी या उनकी सहयोगी पार्टियों को शर्म भी नहीं आती कि वे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते।

राहुल गांधी-कांग्रेस को शर्म नहीं आती- अनिल विज

हरियाणा सरकार के मंत्री ने बताया कि अभी मनमोहन सिंह स्मारक के लिए जगह तय नहीं की गई थी हालांकि केंद्र सरकार कह चुकी है कि जगह ढ़ूंढ़ी जा रही है जहां उनका स्मारक बनेगा।अब उनका अंतिम संस्कार कहीं तो किया जाना था। इसलिए निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसी बहाने कई महानुभावों के कदम भी निगम बोध घाट तक चले गए जो वहां कभी नहीं जाते।


कांग्रेस की मांग और केंद्र सरकार का रूख

दरअसल, कांग्रेस ने मांग उठाई थी कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के पास हो और वहीं पर उनका स्मारक भी बनाया जाए। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को चिट्ठी भी लिखी थीं। हालांकि  केंद्र सरकार ने कांग्रेस की इस मांग पर कहा था कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर ही होगा। सरकार ने साफ कर दिया था कि मनमोहन सिंह का स्मारक बनाया जाएगा। जगह पर फैसला जल्द ही होगा।

 

यह भी पढ़ें: शाइस्‍ता परवीन ने दिल्ली में बिताया 7 महीना, अतीक के भांजे ने खोले राज
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 29 December 2024 at 18:07 IST