'कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी TMC', ममता बनर्जी के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय का बड़ा दावा, बताया बंगाल चुनाव में सत्ता से क्यों धोना पड़ा हाथ

TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने तृणमूल कांग्रेस की विश्वनीयता और भविष्य को लेकर पार्टी के अपने ही वरिष्ठ नेताओं ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी।

 
Follow :
Sukhendu Shekhar Roy Mamata Banerjee | Image: ANI

Mamata Banerjee MP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी साफ दिख रही है। उनमें से कई लोग खुलकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दावा किया है कि टीएमसी कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी।

टीएमसी की विश्वनीयता और भविष्य को लेकर पार्टी के अपने ही वरिष्ठ नेताओं ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सुखेंदु शेखर रॉय ने एक इंटरव्यू में कहा कि तृणमूल कांग्रेस कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी। पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। ऐसे में भविष्य में किसी भी प्रमुख राष्ट्रीय गठबंधन में उसकी संभावनाएं बेहद कमजोर हो गई हैं।

दोषियों को बचाने की कोशिश का लगाया आरोप

इस दौरान उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना से निपटने में ममता सरकार की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवालिया निशान लगाए। उन्होंने मामले के संभालने के तरीके को गलत बताया और दोषियों को बचाने की कोशिश का आरोप लगाया।

टीएमसी सांसद ने कहा कि इसके लिए पुलिस का इस्तेमाल किया गया। उनके मुताबिक, लोगों के आक्रोश और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए समझ आ गया था कि लोगों की भावनाएं पार्टी के खिलाफ थीं, जिसे पार्टी समझने में नाकाम रही।

सुखेंदु शेखर रॉय ने लगाए गंभीर आरोप

सुखेंदु शेखर रॉय ने आगे कहा कि पार्टी नेताओं ने भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ा कर दिया था, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस पर खुद ममता बनर्जी काबू नहीं पा सकीं।

TMC की हार के पीछे गिनाए कई कारण 

इसके अलावा समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनावों में टीएमसी की हार के पीछे कई कारण गिनाए। उन्होंने कहा कि जनता की तरफ से बहुत बड़ा संदेश आया था। पार्टी को इस बारे में सोचना और समझना चाहिए था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में हमारी पार्टी ने 29 सीटें जीती थीं। लेकिन फिर दो साल में आखिर ऐसा क्या हो गया कि जनता इतनी खफा हो गई और उन्होंने हमें सत्ता से बेदखल कर दिया।

उनके अनुसार, अगर टीएमसी ने जनता की दी गई चेतावनी पर ध्यान दिया होता और समय रहते सही कदम उठाए गए होते तो शायद आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। टीएमसी सांसद ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी में गंभीर खामियों को भी स्वीकारा। 

यह भी पढ़ें: 12 मई की रात क्या हुआ था, सास गिरिबाला की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा राज? जानिए ट्विशा की मौत मामले में अबतक क्या-क्या हुआ, पूरी टाइमलाइन

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 May 2026 at 07:32 IST