शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर बोलीं मैथिली ठाकुर, कहा-हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं, उन्होंने छात्रों की भावनाओं का सम्मान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस्तीफे पर कहा कि हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं।

 
Follow :
'हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं...', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर मैथिली ठाकुर | Image: X

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्षी दलों के नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। कोई इसे छात्रों की जीत बता रहा है तो कोई लोकतंत्र की जीत। इस बीच अब कई भाजपा कई केंद्रीय मंत्रियों  और विधायकों की भी प्रतिक्रिया आने लगी हैं।

अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया आई है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं। उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है।'

हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं-मैथिली ठाकुर

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर से जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 'हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं। उन्होंने इस्तीफा दिया है।  उन्होंने छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है।' आगे उन्होंने कहा कि 'हम सब कहीं न कहीं ये बात जानते हैं कि ये प्रदर्शन केवल छात्रों के लिए नहीं था।'

July 25, 2026

असल विषय कुछ ही दिनों का, लेकिन उसे अलग रंग दिया गया

हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं से पहले मैथिली ठाकुर ने बात करते हुए कहा कि 'ये एक ऐसा विषय है जिस पर मैंने खुद ज्यादा बात नहीं की लेकिन मुझे बहुत कुछ समझने को मिला कि कई सारी बातें केवल सोशल मीडिया तक सीमित रहती हैं, उसकी वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं होता है। असल विषय कुछ ही दिनों का था लेकिन उसे अलग रंग देने का प्रयास किया गया।'

किरेन रिजिजू ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की तारीफ की

इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने एक्स पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा 'धर्मेंद्र जी, आपकी लगातार सेवा, सुधारों के लिए आपके कमिटमेंट और एक मजबूत भारत बनाने में आपके योगदान के लिए धन्यवाद। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूँ कि आप इसी पक्के इरादे और ईमानदारी के साथ देश की सेवा करते रहें।'

July 25, 2026

ये भी पढ़ें: '2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा', कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान; बोले- तब तक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा, मेरी सेहत..
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 July 2026 at 18:12 IST