अपडेटेड 2 February 2025 at 18:26 IST
संगम में भगदड़ नहीं हुई थी...महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर अखिलेश के दावे पर स्वामी चिन्मयानमंद ने दिखाया आइना, खोला दिया राज
Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव के दावों पर स्वामी चिन्मयानंद ने दिखाया आइना। उन्होंने कहा कि संगम में भगदड़ नहीं हुई।
Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ पर जमकर सियासत जारी है। एक तरफ विपक्ष लगातार योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। इस बीच पूर्व राज्य गृहमंत्री और पूर्व सांसद कृष्णपाल सिंह उर्फ स्वामी चिन्मयानंद ने सपा प्रमुख के आरोपों पर पलटवार किया है। सपा प्रमुख के आरोपों पर पलटवार करते हुए स्वामी चिन्मयानंद ने भगदड़ की सच्चाई बताई।
स्वामी चिन्मयानंद ने बताया, "संगम में भगदड़ नहीं हुई थी। लोग अखाड़े के रास्ते पर आ गए थे और आखाड़ों के आने - जाने के लिए एक ही रास्ता था। ऐसे में लोग उधर आ गए थे और एक-दूसरे पर गिर गए। अखिलेश यादव को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए।" इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के काम से पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। दिल्ली कैसे प्रभावित नहीं होगा। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है।
महाकुंभ में भगदड़ को लेकर क्या बोले अखिलेश?
दरअसल, बीते दिन अखिलेश यादव ने महाकुंभ की व्यवस्था और खोया-पाया केन्द्र को सेना के हवाले करने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर किसी को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार हिन्दू विरोधी है। भगदड़ में मरने वाले सभी लोग हिन्दू हैं। उनके परिजन बिलख रहे हैं। अपनों को खोज रहें हैं, सरकार मृतकों और घायलों का नाम नहीं बता रही है।"
लाशों को छिपा रही सरकार: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, "सरकार लाशों को छिपा रही है और अब तो आदरणीय संत, महात्मा और शंकराचार्य भी खुलकर कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री और सरकार ने झूठ बोला। मुख्यमंत्री झूठे हैं।"
शनिवार को मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार महाकुंभ में भगदड़ के दौरान जिन श्रद्धालुओं की जान गयी है, उनका सही आंकड़ा बताए। सरकार भगदड़ में मरने वाले और घायलों का सही आंकड़ा नहीं दे रही है। भाजपा सरकार झूठी है, इसका हर आंकड़ा झूठा है। क्या यही भाजपा के विकसित भारत की पहचान है।
अखिलेश ने बीजेपी को हिंदू विरोधी सरकार बताया
सपा प्रमुख ने कहा, "इससे ज्यादा हिन्दू विरोधी कोई सरकार नहीं हो सकती है, जिसने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की मौत के आंकड़ों और लाशों को छिपा दिया। लाखों लोग सड़कों पर जाम में फंस गये हैं। परिजनों को मरने वालों की लाश नही मिल रही है।"
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 2 February 2025 at 18:14 IST