Lok Sabha Election: डिंपल यादव मैनपुरी से ठोकेंगी ताल, सपा ने 16 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
- भारत
- 2 min read
Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। डिंपल यादव मैनपुरी से, शफीकुर रहमान बर्क संभल से और रविदास मेहरोत्रा लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। लिस्ट में पहला नाम शफीकुर रहमान बर्क का है, जिन्हें संभल से टिकट दिया गया है। अक्षय यादव को फिरोजाबाद, डिंपल यादव को मैनपुरी और धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट दिया गया है।
यहां देखिए 16 उम्मीदवारों के नाम
- शफीकुर रहमान बर्क- संभल
- अक्षय यादव- फिरोजाबाद
- डिंपल यादव- मैनपुरी
- देवेश शाक्य- एटा
- धर्मेंद्र यादव- बदायूं
- उत्कर्ष वर्मा- खीरी
- आनंद भदौरिया- धौरहरा
- अनु टण्डन- उन्नाव
- रविदास महरोत्रा- लखनऊ
- डॉ. नवल किशोर शाक्य- फर्रुखाबाद
- राजाराम पाल- अकबरपुर
- शिवशंकर सिंह पटेल- बांदा
- अवधेश प्रसाद- फैजाबाद
- लालजी वर्मा- अंबेडकर नगर
- रामप्रसाद चौधरी- बस्ती
- काजल निषाद- गोरखपुर
2019 में किसने जीतीं कितनी सीटें?
राजनीतिक लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं। देश में लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल-मई में होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के 64 सांसद हैं। इसके अलावा बसपा के 10, सपा के तीन और अपना दल (सोनेलाल) के दो सांसद हैं। सोनिया गांधी राज्य की एकमात्र कांग्रेस सांसद हैं जो रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 30 January 2024 at 17:20 IST