अपडेटेड 22 January 2024 at 10:07 IST
अयोध्या नहीं जाएंगे लाल कृष्ण आडवाणी, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल, ये है वजह
Ayodhya Ram Mandir pran pratishtha: लाल कृष्ण आडवाणी अयोध्या में आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
Lal Krishna Advani: राम आंदोलन में खास भूमिका निभाने वाले और कारसेवक लाल कृष्ण आडवाणी अयोध्या में आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि पिछले महीने ही जानकारी आई थी कि लाल कृष्ण आडवाणी के अलावा मुरली मनोहर जोशी के स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों के चलते प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है।
अभी सूत्रों ने बताया है कि ज्यादा ठंड के मौसम के कारण लाल कृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं जा रहे हैं। इसी के चलते वो रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा थे आडवाणी
96 वर्षीय लाल कृष्ण आडवाणी बीजेपी के संस्थापक सदस्य हैं। वो राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा भी रहे। उन्होंने मुरली मनोहर जोशी के साथ 1990 के दशक की शुरुआत में राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। जोशी भी के संस्थापक सदस्य हैं। 1992 में श्री राम जन्म भूमि को लेकर बीजेपी की रथ यात्रा कई शहरों से होती हुई अयोध्या पहुंची थी।
1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद से ही लाल कृष्ण आडवाणी वो शख्स हैं, जो सबसे ज्यादा समय तक पार्टी में अध्यक्ष पद पर बने रहे। उन्होंने बतौर सांसद 3 दशक की लंबी पारी खेली। आडवाणी देश के गृह मंत्री भी रहे बाद में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उप-प्रधानमंत्री बने। आडवाणी को बेहद बुद्धिजीवी, काबिल और मजबूत नेता माना जाता है।
अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। रामलला की प्रतिमा को पहले ही मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जा चुका है। 51 इंच की मूर्ति को पिछले गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था। रामलला की इस मूर्ति को मैसूर के अरुण योगीराज ने बनाया है। अभी रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अनुसार, इसके दोपहर 1 बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 09:31 IST