अपडेटेड 5 August 2023 at 20:36 IST

कपिल मिश्रा को BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए

भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें दिल्ली बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Follow :  
×

Share


Kapil Mishra BJP Delhi Vice President (PC: FB) | Image: self

भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें दिल्ली बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें नियुक्त किया है। इसके लिए कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद किया है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • दिल्ली BJP के उपाध्यक्ष बने कपिल मिश्रा
  • वीरेंद्र सचदेवा ने की इसकी घोषणा
  • कपिल मिश्रा ने जताया आभार

आज दिल्ली में कपिल मिश्रा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त किया। इसके बाद कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर भाजपा का आभार जताया है। इससे पहले भी भाजपा ने अपने कई नेताओं को जिम्मेदारी दी थी। लेकिन उस समय कपिल मिश्रा के नाम का ऐलान नहीं किया गया।

कपिल मिश्रा ने भाजपा का जताया आभार

भाजपा नेता मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अत्यंत आभार। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का आभार इस जिम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए। गृहमंत्री अमित शाह जी का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर है। दिल्ली के यशस्वी अध्यक्ष और मेरे बड़े भाई श्री वीरेंद्र सचदेवा जी का आभार जिन्होंने मुझे अपनी टीम का सदस्य बनाने योग्य समझा।

नियुक्ति पर वीरेंद्र सचदेवा का बयान

भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "कपिल मिश्रा का नाम इस हफ्ते की शुरूआत में पार्टी के द्वारा घोषित नए पदाधिकारियों की सूची में था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी घोषणा नहीं हो पाई थी।"

कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रमुख ऋचा पांडे के साथ आप से अलग होकर भाजपा का हाथ थाम लिया। अबतक उन्हें कोई भी संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: 'वो पाकिस्तान को तबाह कर रहे थे', सजा के बाद इमरान खान पर मरियम औरंगजेब का हमला

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 5 August 2023 at 20:33 IST