'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति...', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 'वंदे मातरम्' के दो छंद गाने पर अड़ी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही समझौते, तुष्टिकरण और विभाजनकारी शक्तियों के सामने घुटने टेकने की राजनीति करती रही है।

 
Follow :
JP Nadda | Image: X- @BJP4India

JP Nadda: वंदे मारतम् के गायन को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) के प्रस्ताव पर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस के फैसले को 'देश विरोधी' बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है।

दरअसल, राष्ट्रीय गीत वंदे मारतम् को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने बैठक में यह फैसला लिया है कि पार्टी गीत के शुरुआती दो छंद ही गाएगी। कांग्रेस की बैठक में 1937 में लिए गए पार्टी के स्टैंड के साथ ही रहने का फैसला लिया गया है। अब भाजपा ने इसे तुष्टिकरण से जोड़कर कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत के टुकड़े करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के फैसले से देश का विभाजन हुआ- नड्डा

जेपी नड्डा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट कर लिखा, '1937 के प्रस्ताव का हवाला देकर कांग्रेस ने 'वंदे मारतम्' के केवल दो छंद गाने का निर्णय लिया है। देश को याद रखना चाहिए कि 1937 में तुष्टिकरण की राजनीति के तहत 'वंदे मारतम्' को दो हिस्सों में बांटने के कांग्रेस के फैसले ने दो-राष्ट्र सिद्धांत को बल दिया और अंततः देश का विभाजन हुआ।

August 20, 2026

घुटने टेकने की राजनीति करती है कांग्रेस- नड्डा

उन्होंने आगे कहा, 'आज 'वंदे मारतम्' के 150वें वर्ष में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इस ऐतिहासिक भूल को सुधारते हुए बंकिम बाबू की अमर कृति के पूर्ण गायन और सभी सरकारी समारोहों में इसे पूर्ण रूप से गाने को कानूनी स्वरूप देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस शुरू से ही समझौते, तुष्टिकरण और विभाजनकारी शक्तियों के सामने घुटने टेकने की राजनीति करती रही है। उसने हमेशा राष्ट्रीय नैतिकता, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रीय भावना के साथ समझौता किया है। उस दौर की कांग्रेस इसका जीता-जागता प्रमाण है।'

तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित पार्टी- नड्डा

नड्डा ने आरोप लगाया कि आज जब स्वतंत्रता के बाद देश अमृतकाल में विकसित भारत की दिशा में स्वाभिमान के साथ पंच प्रण को लेकर आगे बढ़ रहा है, तब भी कांग्रेस गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है। वह अब भी राष्ट्रीय पहचान और अस्मिता के साथ समझौता कर रही है।'

'देश कांग्रेस की कुंठित मानसिकता से वाकिफ'

मंत्री नड्डा ने कहा कि देश की जनता अब इस कुंठित मानसिकता से अच्छी तरह से वाकिफ है। जो भी पार्टी देश की अस्मिता और राष्ट्रीय पहचान के साथ समझौता करती है, उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: वोट बैंक की भूख का प्रमाण...वंदे मातरम पर कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, नितिन न‍वीन बोले- आज की नई मुस्लिम लीग
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 20 August 2026 at 15:40 IST