अपडेटेड 28 January 2024 at 18:30 IST

नीतीश कुमार 9वीं बार बने CM, जानिए अब तक किस दल के साथ कितने दिन सरकार चलाई

नीतीश कुमार ने पिछले 19 साल में खुद को एक ऐसे नेता के रूप में स्थापित किया है, जिन्होंने सबसे लंबे समय तक बिहार में शासन किया।

Follow :  
×

Share


नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के CM पद की शपथ ली। | Image: ANI

Bihar CM Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार की सुबह नीतीश ने सीएम पद से इस्तीफा दिया और महागठबंधन सरकार की विदाई करवाई। अभी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा बनकर नीतीश कुमार ने रविवार को ही कुछ घंटों बाद फिर से सीएम पद की शपथ ली। 

नीतीश कुमार रविवार की शाम को बीजेपी विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

भाजपा से तीन- सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार। जेडीयू से तीन- विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

9वीं नीतीश ने शपथ ली

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में ये 9वां शपथ ग्रहण समारोह है। जीतनराम मांझी के 2014-15 के कार्यकाल लगभग 10 महीनों के कार्यकाल को छोड़ा जाए तो पिछले 19 सालों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं सम्राट चौधरी? जिन्होंने अपनी पगड़ी तो नहीं उतारी... लेकिन बिहार में बना दी 'लव-कुश' की जोड़ी

कब-कब CM बने नीतीश?

3 मार्च 2000: पहली बार शपथ

24 नवंबर 2005: दूसरी बार शपथ

26 नवंबर 2010: तीसरी बार शपथ

22 फरवरी 2015: चौथी बार शपथ

20 नवंबर 2015: 5वीं बार शपथ

27 जुलाई 2017: छठी बार शपथ

16 नवंबर 2020: 7वीं बार शपथ

10 अगस्त 2022: 8वीं बार शपथ

28 जनवरी 2024: 9वीं बार शपथ

यह भी पढ़ें: 'खड़गे के नाम का ऐलान साजिश, सीट शेयरिंग में जानबूझकर देरी...', JDU ने बताया क्यों छोड़ा INDI का साथ

नीतीश ने बार-बार बदले सहयोगी

पिछले 19 साल में नीतीश ने खुद को एक ऐसे नेता के रूप में स्थापित किया है, जिन्होंने सबसे लंबे समय तक बिहार में शासन किया, जबकि उनकी पार्टी ज्यादातर समय में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। 19 साल के कार्यकाल में सीएम नीतीश बार-बार सहयोगी दलों को बदले रहे हैं। कभी राजद के साथ गठबंधन किया, तो कभी एनडीए का हिस्सा बने। सबसे अहम ये कि अलग अलग दलों के साथ गठबंधन के बावजूद नीतीश कुमार ही सीएम बनते रहे हैं।

किस दल के साथ कितने दिन की सरकार?

3 मार्च 2000: 7 दिन के लिए सीएम बने

बीजेपी-जदयू गठबंधन
4 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010

बीजेपी-जदयू गठबंधन
26 नवंबर 2010 को तीसरी बार शपथ ली

साल 2013 में गठबंधन तोड़ा

17 मई 2014 तक अकेले सरकार चलाई

फिर जीतनराम मांझी को सीएम बनाया (20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015)

22 फरवरी 2015 को मांझी को हटाकर फिर सीएम बने

जदयू-राजद गठबंधन
20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017

बीजेपी-जदयू गठबंधन
27 जुलाई 2017- 16 नवंबर 2020

बीजेपी-जदयू गठबंधन
16 नवंबर 2020- 9 अगस्त 2022

जदयू-राजद गठबंधन
9 अगस्त 2022 से 28 जनवरी 2024

बीजेपी-राजद गठबंधन
28 जनवरी 2024- आगे

नीतीश कुमार के बारे में

नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को पटना के बाहरी इलाके बख्तियारपुर में हुआ। एक आयुर्वेदिक चिकित्सक-सह-स्वतंत्रता सेनानी के घर जन्मे नीतीश ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

पटना के इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई करने के समय नीतीश छात्र राजनीति में आए और जेपी आंदोलन से जुड़े। इस आंदोलन में शामिल लालू प्रसाद और सुशील मोदी समेत कई सहयोगियों से उनकी नजदीकी बढ़ी। फिर वह पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष और महासचिव बने।

नीतीश को पहली चुनावी सफलता 1985 के विधानसभा चुनाव में मिली, जिसमें कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की, हालांकि वह लोकदल के लिए हरनौत सीट जीतने में कामयाब रहे।

5 साल बाद वो बाढ़ सीट (अब समाप्त कर दी गई) से सांसद चुने गए। इसके बाद जब मंडल लहर अपने चरम पर थी, नीतीश ने जॉर्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर समता पार्टी बनाई, जो बाद में बदलकर जनता दल (यूनाइटेड) बनी। जदयू ने बीजेपी के साथ केंद्र में सत्ता साझा की और फिर 2005 से राज्य में सत्ता संभाली। 2014-15 के करीब 10 महीनों को छोड़कर नीतीश कुमार अभी तक बिहार की सत्ता पर काबिज हैं।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार पर उखड़ पड़े लालू यादव के नेता; बोले- अभी तो खेल शुरू हुआ है, आगे देखिए होता है क्या

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 28 January 2024 at 18:21 IST