अपडेटेड 13 July 2024 at 23:40 IST
India News: 7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे आए, कांग्रेस और TMC को मिली 4-4 सीटें
India News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्रों में 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।
- Listen to this article
13 July 2024 at 23:39 IST
मधुबन बांध का बढ़ा जलस्तर
गुजरात के वलसाड में भारी बारिश के कारण मधुबन बांध का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
13 July 2024 at 22:41 IST
वोट के नाम पर जालसाजी हुई- सुकांत मजूमदार
पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव के परिणाम में चारों सीटें TMC के जीतने पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "...जिस तरीके के परिणाम आए हैं, भाजपा को किसी बूथ में तीन, किसी बूथ में चार वोट मिले हैं, यह वोट के नाम पर जालसाज़ी हुई है... हमने पहले भी चुनाव आयोग में शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई… ऐसे चुनाव होंगे तो इसी प्रकार के परिणाम भी आएंगे..."
Advertisement
13 July 2024 at 22:41 IST
लाजपत नगर में गोलीबारी
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने एक अपराधी पर गोलियां चलाईं। आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की जानकारी की प्रतीक्षा है। दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी।
13 July 2024 at 20:23 IST
मां के साथ अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में पहुंचे चिराग पासवान
सांसद चिराग पासवान अपनी मां के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।
Advertisement
13 July 2024 at 20:22 IST
अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में पहुंचे पवन कल्याण
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।
13 July 2024 at 20:19 IST
नित्यानंद राय ने गुरेज घाटी का किया दौरा
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज घाटी में भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र का दौरा किया।
13 July 2024 at 18:25 IST
मुंबई में बेहतर होगी कनेक्टिविटी- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे महाराष्ट्र और मुंबई के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजक्ट्स के शिलान्यास और लोकापर्ण का अवसर मिला है। इन प्रोजेक्ट्स से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इनमें रोड और रेल परियोजनाओं के अलावा, म हाराष्ट्र के नौजवानों के कौशल विकास की बहुत बड़ी योजना भी शामिल होगी। इससे महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण भी होगा
13 July 2024 at 18:24 IST
PM ने 29,000 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्रों में 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।
13 July 2024 at 17:13 IST
ये जीत जनता की जीत- ममता बनर्जी
श्चिम बंगाल में उपचुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "चार में से तीन सीट भाजपा की थी जो अब तृणमूल ने जीती है... यह जीत जनता की जीत है और मैं जनता को धन्यवाद करती हूं, इस जीत को हम 21 जुलाई को समर्पित करेंगे..."
13 July 2024 at 17:11 IST
किसने जीती कितनी सीटें?
7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें से कांग्रेस ने चार सीटें जीतीं। TMC ने भी चार सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं में AAP ने जालंधर पश्चिम सीट जीती। इसके अलावा BJP ने दो सीटें जीतीं, DMK ने 1 सीट पर जीती है और बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है।
13 July 2024 at 17:10 IST
सुनीता केजरीवाल से मिले हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की।
13 July 2024 at 16:31 IST
डोडा में गहरी खाई में गिरी बस, 2 की मौत
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भलेसा से थाथरी जा रही एक बस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
13 July 2024 at 16:29 IST
बद्रीनाथ सीट से जीत पर क्या बोले कांग्रेस उम्मीदवार?
बद्रीनाथ विधानसभा सीट से अपनी जीत पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने कहा, "बद्रीनाथ की जनता का मैं बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं... तमाम लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से न्याय की इस लड़ाई में मेरा साथ दिया है, उन्हें इसका श्रेय जाता है।"
13 July 2024 at 16:28 IST
अमरवाड़ा उपचुनाव में जीत पर CM मोहन यादव ने जताई खुशी
उपचुनाव नतीजों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझ इस बात की प्रसन्नता है कि पिछली बार छिंदवाड़ा में हम लोकसभा जीते थे और इस बार हम उपचुनाव भी जीते हैं। ये विश्वास भाजपा और जनता के बीच का रिश्ता बताता है। खासकर जनता सरकार पर भरोसा कर रही है। मैं अमरवाड़ा की इस जीत पर मध्य-प्रदेश की जनता को बधाई देना चाहता हूं।"
13 July 2024 at 14:43 IST
India News Live: मीडिया और मनोरंजन उद्योग रोजगार का एक बड़ा स्रोत है: अश्विनी वैष्णव
India News Live: केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा, "मीडिया और मनोरंजन उद्योग रोजगार का एक बड़ा स्रोत है, जो वर्तमान में देश भर में लगभग 25 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है। उद्योग में प्रौद्योगिकी की भूमिका को ध्यान में रखते हुए और अधिक रोजगार सृजित करने के लिए संरचनात्मक परिवर्तन के दौरान सृजित अवसरों का दोहन करते हुए, WAVES की स्थापना की गई है। गोवा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ ही WAVES ग्लोबल समिट का आयोजन किया जाएगा। IFFI और वेव्स मिलकर मीडिया और मनोरंजन उद्योग के विकास के लिए काम करेंगे।"
13 July 2024 at 14:43 IST
India News Live: विधानसभा उपचुनाव में अबतक के रुझान
India News Live: 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं, 2 पर आगे चल रही है। TMC ने 3 सीटें जीतीं, 1 सीट पर आगे चल रही है। पंजाब में AAP ने जालंधर पश्चिम सीट जीती। BJP ने एक सीट जीती, 1 सीट पर आगे चल रही है, DMK एक सीट पर आगे चल रही है। बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह आगे चल रहे हैं।
13 July 2024 at 12:41 IST
India News Live: जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल की बढ़ी ताकत
India News Live: गृह मंत्रालय ने उपराज्यपाल को अधिक शक्ति देने के लिए जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के नियमों में संशोधन किया। गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 55 के तहत संशोधित नियमों को अधिसूचित किया है, जिसमें उपराज्यपाल को अधिक शक्ति देने वाली नई धाराएं शामिल की गई हैं।
13 July 2024 at 12:33 IST
India News Live: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने विश्व स्काईडाइविंग दिवस पर स्काईडाइविंग का लिया आनंद
India News Live: केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विश्व स्काईडाइविंग दिवस पर स्काईडाइविंग की। उन्होंने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, भारत के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नारनौल में पहली निजी स्काईडाइविंग सुविधा शुरू हुई है। दुनिया के लिए यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से विश्व स्काईडाइविंग दिवस शुरू हो रहा है। यह बहुत अच्छा अनुभव रहा।"
13 July 2024 at 12:32 IST
India News Live: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर MP CM मोहन यादव का बयान
India News Live: मुंबई में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मध्य प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है। यही कारण है कि सभी क्षेत्रों में सामान्य रूप से बड़ी संभावनाएं हैं। हम इस दिशा में लगातार प्रोत्साहन दे रहे हैं। आज हमने व्यापार की नगरी मुंबई में बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है कि वे हमारे प्रदेश में आएं। मध्य प्रदेश सरकार उनका स्वागत करती है।"
13 July 2024 at 11:42 IST
India News Live: BJP कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
India News Live: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "कार्यसमिति की बैठक हमारे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। हम हमेशा मिलते रहते हैं, संगठन पर चर्चा होगी।"
13 July 2024 at 11:40 IST
India News Live: 'संविधान हत्या दिवस' पर संजय राउत का बयान
India News Live: केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को आपातकाल 1975 की याद में 'संविधान हत्या दिवस' मनाए जाने की घोषणा पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "सरकार लोगों को भ्रमित करना चाहती है। सरकार देश में जो दूसरे मुद्दे हैं उससे ध्यान हटाना चाहती है... इन लोगों ने हमेशा इस देश में संविधान को माना ही नहीं... आपातकाल हमने देखा है। हम उस समय कॉलेज में थे। इस देश में कुछ नेता जिस तरह से अराजकता फैलाना चाहते थे वो बहुत गंभीर बात थी... 10 साल से पीएम मोदी की सरकार है, हर दिन आपातकाल की स्थिति है... देश में अराजकता को नियंत्रित करने के लिए उस समय आपातकाल की जरूरत थी..."
13 July 2024 at 11:39 IST
India News Live: जालंधर से AAP उम्मीदवार आगे
India News Live: पंजाब सरकार में मंत्री और AAP नेता हरभजन सिंह ईटीओ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। पंजाब जालंधर पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे चल रहे हैं।
13 July 2024 at 10:21 IST
India News Live: छत्तीसगढ़ डिप्टी CM ने भी किए रामलला के दर्शन
India News Live: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या भगवान राम लला के दर्शन के लिए जाने वाले हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "हम राम लला के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लेकर आएंगे। 500 वर्षों के इंतजार के बाद यह अवसर आया है इसलिए मन में बड़ी उत्सुकता और उत्साह है।"
13 July 2024 at 10:15 IST
India News Live: सीएम साय ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ रामलला के साथ किए दर्शन
India News Live: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या भगवान राम लला के दर्शन के लिए जाने वाले हैं। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री दयालदास बघेल ने कहा, "मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भगवान राम लला के दर्शन के लिए जा रहे हैं।"
13 July 2024 at 08:15 IST
India News Live: त्रिशूली नदी में लापता दो बसों की तलाश के लिए अभियान फिर से शुरू
India News Live: मध्य नेपाल की त्रिशूली नदी में लापता दो बसों की तलाश के लिए तलाशी और बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ। चितवन के जिला पुलिस कार्यालय में DSP भेशराज रिजल ने कहा, "टीमों को तैनात किया गया है। हमें उम्मीद है कि तलाशी अभियान में और आसानी होगी क्योंकि कल की तुलना में जल स्तर कम हो गया है। बारिश भी रुक गई है जिससे हम खोज में और तेज़ी ला सकेंगे। गोताखोरों सहित नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के 100 से ज़्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है।"
13 July 2024 at 08:15 IST
India News Live: दिल्ली में मौसम ने बदला मिजाज
India News Live: दिल्ली में मौसम ने करवट बदल लिया है। सुबह-सुबह झमाझम बारिश ने दिल्ली में मौसम का मिजाज हल्का कर दिया। उमस और गर्मी से भारी राहत मिली है। वहीं सड़कों पर जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली है।
13 July 2024 at 08:11 IST
India News Live: PM मोदी मुंबई को देंगे करोड़ों की सौगात
India News Live: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मुंबई में 7, 470 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
13 July 2024 at 07:20 IST
India News Live: 13 विधानसभा सीटों पर रिजल्ट आज
India News Live: मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा और बिहार के रूपौली सहित देशभर में 13 विधानसभा सीटों में 10 जुलाई को उपचुनाव हुए। शनिवार, 13 मई को मतगणना व परिणामों की घोषण होनी है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम का दावा किया है। अमरवाड़ा के वोटों की गिनती छिंदवाड़ा पीजी कॉलेज में होगी। अधिकारियों के अनुसार, मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और केवल अधिकृत पासधारकों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 13 July 2024 at 07:22 IST