अपडेटेड 23 April 2024 at 12:34 IST

अजगर करे ना चाकरी, पंछी करे ना काज...ये है कांग्रेस की प्रवृत्ति- सीएम योगी का बड़ा हमला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इनकी प्रवृत्ति अजगर करे ना चाकरी, पंछी करे ना काज वाली है।

Follow :  
×

Share


सीएम योगी | Image: R Bharat

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि इनकी प्रवृत्ति अजगर करे ना चाकरी, पंछी करे ना काज वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा पेश किया था, लेकिन गरीबी कभी हटा नहीं पाए।

सीएम योगी ने कहा, "कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा पेश किया था, लेकिन गरीबी कभी हटा नहीं पाए। कांग्रेस ने 6 दशक तक शासन किया, दादी से लेकर पोते तक यही नारा दिए। बीजेपी ने जनधन योजना से गरीब को हर घर में शौचालय, 4 करोड़ लोगों को मकान, 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया। आजादी के 70 सालों तक सबसे ज्यादा समय कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन फिर भी 50 करोड़ जनता ऐसी थी, ऐसे जिनके पास खाते नहीं थे। कांग्रेस और INDI गठबंधन की मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगा देश। अगले 6 चरण में जो भी परिणाम आएंगे, हम जानते हैं फिर मोदी सरकार आएगी 400 पार करेगी। कांग्रेस की दृस्टि अब उस पर है, जिसमें बहन बेटी ने अपने जेवर बनाए हैं।"

कांग्रेस पर फूटा CM योगी का गुस्सा 

सीएम योगी ने कहा, “इनके समय में जब कांग्रेस का ये परिवार सुपर PM बना हुआ था, मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे उन्होंने किसके इशारे पर कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है...आप देश को मुसलमान और गैर मुसलमान के नाम पर, अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के नाम पर बांटना चाहते हैं?... देश को प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहिए जिनकी वजह से पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उभरे हैं देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का इस बयान से कांग्रेस क्या दिखाना चाहती है? दादी से लेकर पोते तक गरीबी हटाओ के नारे लगाते रहे हैं। देश की जनता के आंखों में धूल झोंकते रहे। 2014 के बाद गरीब कल्याणकारी योजनाएं सही मायने में लागू हो पाई। हर तबके तक लाभ पहुंचा। बिना चेहरा देखे हर योजना का लाभ दिया गया।"

इसे भी पढ़ें: बाबर की कब्र पर जाओगे, ये भी बता दो पार्टी कब दफनाओगे...प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी से पूछा सवाल
 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 23 April 2024 at 10:58 IST