अपडेटेड 26 December 2024 at 17:53 IST

CM Yogi और PM Modi के लिए कैसा रहेगा 2025? यूपी सीएम के लिए ये 6 महीने मुश्किल भरे; डॉ. पवन ने की भविष्यवाणी

Prof. Pawan Sinha ने कई बड़े नेताओं के पॉलिटिकल करियर को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि PM Modi और CM Yogi के लिए नया साल कैसा रहेगा।

Follow :  
×

Share


Predication 2025: 2024 खत्म होने में महज 5 दिन बचे हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है। लोग ये भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि 2025 उनके लिए कैसा रहेगा? लेकिन क्या आपने सोचा है कि जो नेता हमारा देश और प्रदेश चला रहे हैं, उनके लिए नया साल कैसा रहेगा? पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए 2025 कैसा रहेगा? इसको लेकर रिपब्लिक भारत पर डॉ. पवन सिन्हा (Prof. Pawan Sinha ) ने भविष्यवाणी की है।

2025 में कई ग्रहों की राशि परिवर्तन के साथ-साथ चाल में भी बदलाव होने वाला है, जिसका सीधा असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। पवन सिन्हा ने INDI गठबंधन और देश के कई बड़े नेताओं के पॉलिटिकल करियर को लेकर भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही देश की अर्थव्यवस्था पर नए साल का क्या असर होगा? इसको लेकर भी उन्होंने भविष्यवाणी की है।

'देश के सामने रहेगी आर्थिक चुनौतियां'

पवन सिन्हा ने कहा कि 2025 में देश के सामने आर्थिक और सामरिक चुनौतियां रहेंगी। जिसमें पैसा बहुत अधिक खर्च होगा। देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका फर्क पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के हालत ज्यादा अच्छे नहीं रहेंगे। जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। शेयर बाजार को लेकर उन्होंने कहा कि बाजार एक दम से ऊपर-नीचे जा सकता है।

PM नरेंद्र मोदी के लिए कैसा रहेगा 2025?

नरेंद्र मोदी के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा, इसको लेकर पवन सिन्हा ने कहा कि उनके प्रति लोगों के मन में जो भरोसा है वो और बढ़ेगा। आने वाला साल पीएम मोदी के लिए अच्छा होगा, उनका तेज ओर बढ़ेगा। उनका चेहरा 2025 में फिर से कमाल करेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का शुरू से ही राज योग चल रहा है और इसका असर अभी जारी रहेगा।

अमित शाह लेंगे बड़े फैसले

साल 2025 अमित शाह के लिए कैसा रहेगा? इसको लेकर उन्होंने कहा कि आने वाला साल अमित शाह के लिए भी अच्छा रहेगा। वो 2-3 बड़े फैसले ले सकते हैं। जिसके बाद लोगों में उनके प्रति भरोसा और अधिक बढ़ जाएगा। लोगों की बीच उनकी लोकप्रियता अधिक होगी।

CM Yogi के लिए कैसा रहेगा 2025?

पवन सिन्हा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि साल 2025 उनके लिए अच्छा रहेगा। आने वाले साल में लोगों के मन में सीएम योगी का मान-सम्मान बढ़ेगा। सीएम योगी का नाम 2025 में आगे बढ़ेगा, लेकिन मार्च, जून-जुलाई और सिंतबर से नवंबर तक उनको विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है और हो सकता है कि उनको अपने कुछ फैसले भी वापस लेने पड़ जाए।    

'टूट सकता है INDI गठबंधन'

डॉ. पवन सिन्हा ने INDI गठबंधन को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि आने वाला साल 2025 विपक्ष के INDI गठबंधन के लिए बहुत अच्छा नहीं होगा। फरवरी, अप्रैल, जून और सिंतबर INDI गठबंधन के लिए मुश्किल भरे रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2025 में INDI गठबंधन टूट भी सकता है। INDI गठबंधन में शामिल पार्टियां छोटे-छोटे गठबंधन बना सकती हैं।

राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके लिए 2025, 2024 की मुकाबले थोड़ा अच्छा रह सकता है, लेकिन बहुत कुछ अच्छा होता नजर नहीं आता है। 

ये भी पढ़ें: Saurabh Sharma: दुबई में ऐश कर रहा है 52 किलो सोना और 100 करोड़ की लेनदेन का आरोपी कॉन्सटेबल, लगाई अग्रिम जमानत की याचिका

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 December 2024 at 17:53 IST