'कल बंगाल में BJP सरकार शपथ लेगी और ये जीत का दिन होगा, फिर कानून-व्यवस्था सामान्य...', शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने से पहले बोले हिमंता

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बंगाल में सुवेंदु आधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद कानून-व्यवस्था सुधर जाएगी। पूर्वांचल में बीजेपी के बढ़ते दबदबे पर हिमंत सरमा ने खुलकर बातचीत की, जानें क्या बोले हिमंता? पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


सुवेंदु आधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे हिमंता सरमा | Image: X

Himanta Sarma attend Suvendu Oath Ceremony: हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और आगामी सरकार गठन पर बड़ा बयान दिया है। कामरूप में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि कल (9 मई) पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय शुरू होगा, जब वहां पहली बार भाजपा की सरकार शपथ लेगी।  

सुवेंदु आधिकारी के शपथ ग्रहण में जुटेंगे दिग्गज

हिमंता सरमा ने जानकारी दी कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले सुवेंदु आधिकारी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के 21 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि, 'कल जीत का दिन होगा। मैं खुद इस समारोह का हिस्सा बनने के बाद गुवाहाटी लौट आऊंगा।'

हिमंता ने इस जीत को सिर्फ एक राज्य तक सीमित न मानकर इसे पूरे क्षेत्र की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि कल से भाजपा और NDA के मुख्यमंत्री पूरे पूर्वांचल और उत्तर-पूर्वांचल (नॉर्थ-ईस्ट) क्षेत्र में सक्रिय होंगे। झारखंड को छोड़कर, अब इस पूरे क्षेत्र का हर राज्य भाजपा या NDA के शासन के अधीन होगा, जो विकास की एक नई इबारत लिखेगा।

बंगाल में अब कानून-व्यवस्था सामान्य हो जाएगी-  हिमंता 

बंगाल में चुनाव के बाद की स्थितियों और शासन व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए हिमंता सरमा ने दावा किया कि नई सरकार के आते ही राज्य की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि, 'कल से भाजपा सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। जनता को अब डरने की जरूरत नहीं है।'

ऐतिहासिक बदलाव की ओर बंगाल

बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बंगाल में प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जिससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का 15 साल पुराना शासन खत्म हो गया, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भाजपा के बढ़ते सांगठनिक प्रभाव और 'डबल इंजन' सरकार के विजन को मजबूती मिली है। कल (9 मई) होने वाले इस समारोह पर न सिर्फ बंगाल, बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: BREAKING: तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म, विजय कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 May 2026 at 21:16 IST