अपडेटेड 12 March 2024 at 11:47 IST

हरियाणा में BJP-JJP में टूट के आसार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लौटाई सरकारी गाड़ियां और सुरक्षा

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मीडिया से 12 बजे बातचीत कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सीएम मनोहर लाल खट्टर | Image: ANI/File

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। दरअसल, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सरकारी गाड़ियां और सुरक्षा लौटा दी है। इस वक्त वो दिल्ली में मौजूद हैं और खबर आ रही है कि 12 बजे मीडिया से बातचीत कर सकते हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि मनोहर लाल मुख्यमंत्री के पद से दे सकते हैं इस्तीफा। आज दोपहर तक उनके इस्तीफे की खबर आ सकती है। चर्चा तो इस बात की भी तेज हो रही है कि पूरी हरियाणा कैबिनेट इस्तीफा दे सकती है। हरियाण में मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। बैठक के दौरान ही इस्तीफे का ऐलान हो सकता है। बैठक में सभी विधायक और मंत्री मौजूद रहेंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सामूहिक इस्तीफा भी दिया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल खट्टर करेंगे। चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में यह बैठक होगी।

टूट सकता है हरियाणा में BJP-JJP का गठबंधन

इस्तीफे की खबरों के बीच हरियाणा में बीजेपी और JJP के गठबंधन में टूट की अटकलें अब तेज हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि इसका कभी भी ऐलान हो सकता है। हरियाणा में नई सरकार का गठन संभव है। नए मंत्रिमंडल में JJP को शामिल नहीं किया जाएगा।

सीएम की रेस में ये नाम शामिल

खट्टर के करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी बात चल रही है। वहीं, मुख्यमंत्री के रेस में कौन-कौन शामिल इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सीएम की रेस में नायब सैनी और संजय भाटिया सबसे आगे हैं।

BJP ने दो पर्यवेक्षक किए नियुक्त

हरियाणा के राजनीतिक हालात को देखते हुए बीजेपी ने दो पर्यवेक्षक की नियुक्ती है। तरूण चुग और अर्जुन मुंडा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों पर्यवेक्षक चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, दुष्यंत चौटाला अमित शाह से मुलाकात के लिए रवाना हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: BREAKING: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में टूट गया BJP और JJP गठबंधन, विधायक गोपाल कांडा का दावा

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 March 2024 at 11:20 IST