BREAKING: हरियाणा में बड़ा सियासी हलचल, मनोहर लाल खट्टर ने दिया CM पद से इस्तीफा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।
Haryana CM Khattar Resigns: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, चर्चा ये भी हो रही है कि मनोहर लाल खट्टर फिर से शपथ ले सकते हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया। हरियाणा में भाजपा और जजपा के बीच गठबंधन में दरार आ गई है। अब बस इस टूट का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल काफी तेज हो गई।
चंडीगढ़ में सीएम आवास पर बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। जजपा से टूट के बाग भाजपा अपने दम पर हरियाणा में सरकार बनाने वाली है। बता दें, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के अलावा पूरे कैबिनेट ने इस्तीफा दिया है। 11 बजे तमाम मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक के बाद के सीएम राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सौंपा। मनोहर लाल खट्टर के साथ अनिल विज भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने सभी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ स्थित राजभवन से रवाना हुए। सीएम खट्टर और उनके मंत्रिमंडल ने राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए। वहीं, बीजेपी ने हरियाणा की राजनीतिक हालात पर नजर रखने के लिए अपने दो पर्यवेक्षकों तरूण चुग और अर्जुन मुंडा को नियुक्त किया है।
सीएम की रेस में कौन-कौन से नाम?
खट्टर के करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी बात चल रही है। वहीं, मुख्यमंत्री के रेस में कौन-कौन शामिल इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सीएम की रेस में नायब सैनी और संजय भाटिया सबसे आगे हैं। खट्टर के इस्तीफा देते ही अब इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि हरियाणा का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस रेस में कई नामों पर चर्चा चल रही है। इस रेस में जो दो नाम सबसे आगे हैं वो है नायब सैनी और संजय भाटिया। नायब सिंह सैनी बीजेपी प्रदेशध्यक्ष भी हैं तो वहीं करनाल से सांसद संजय भाटिया के नाम की भी चर्चा है। मगर इस बीच खबर आ रही है कि मनोहर लाल खट्टर ही फिर से सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
कंवर पाल गुज्जर का बड़ा दावा
बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर दावा किया है कि खट्टर दोबारा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के सवाल पर बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर ने कहा,हमारे मुख्यमंत्री ही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 12 March 2024 at 11:42 IST