अपडेटेड 9 March 2024 at 23:42 IST

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी कांग्रेस में हुए शामिल, महाराजगंज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य अमन मणि त्रिपाठी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

Follow :  
×

Share


Aman Mani Tripathi joins Congress | Image: X- @avinashpandeinc

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य अमन मणि त्रिपाठी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने त्रिपाठी का पार्टी में स्वागत किया। पांडे ने त्रिपाठी के साथ तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी जी ने राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी की न्याय की लड़ाई में भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।’’

अमन मणि त्रिपाठी पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र हैं। अमर मणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं और उन्हें बहुचर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के मामले में सजा हुई थी। अमन मणि त्रिपाठी को पिछले साल बहुजन समाज पार्टी से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया गया था।

माना जा रहा है कि अमन मणि त्रिपाठी महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से टिकट की दावेदारी पेश कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में यह सीट कांग्रेस में खाते में आई है।

वैसे, कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत को भी महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यहां से लड़ी थीं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अमन मणि त्रिपाठी महाराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा सीट से 2017-2022 तक विधायक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मुझे गुस्सा आ गया, मेरे मां-बाप को जलाने की धमकी दी; यूटूबर एल्विश यादव की सफाई

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 9 March 2024 at 23:42 IST