अपडेटेड 3 September 2021 at 17:31 IST

किसान आंदोलन: अकाली दल का विपक्ष पर वार, सुखबीर बादल बोले- ‘कांग्रेस और AAP’ प्रदर्शन को कर रही बदनाम

शिरोमणि अकाली दल की रैली को इन दिनों किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर सुखबीर सिंह बादल ने AAP और कांग्रेस पर किसान आंदोलन को बदनाम करने का आरोप लगाया है ।

Follow :  
×

Share


| Image: self

शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) इस समय आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी जनसंपर्क अभियान और रैलियां कर रही है। पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन का खामियाजा शिरोमणि अकाली दल को भी भुगतान पड़ रहा है। पंजाब के मोगा में अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल की रैली में किसान हिंसक हो उठे और विरोध करने लगे। इसी कड़ी में शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ( Sukhbir Singh Badal) ने कांग्रेस और 'आप' पर निशाना साधा है। 

मोगा में रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा, अकालियों के कार्यकाल में हमने पंजाब में किसानों और कृषि के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए। शिअद पार्टी केवल पंजाब आधारित है और बाकी पार्टियों को दिल्ली में आलाकमान द्वारा नियंत्रित किया जाता है। 

नए कृषि कानून को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियां और सीएम अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लिया, उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन की सरकार ने पंजाब में तीन कृषि कानूनों को लागू किया है। उन्होंने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर दिल्ली में नए कृषि कानूनों को लागू करने का आरोप  लगाया है। 

ये भी पढ़ें : तालिबान को लेकर दिए बयान पर मुनव्वर राणा की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

पिछले कुछ दिनों से शिअद जनसंपर्क अभियान को किसान विरोधों का सामना करना पड़ा रहा है, मोगा रैली में किसानों का विरोध इतना बाढ़ गया कि किसानों पर लाठीचार्ज की गई। सुखबीर ने इस हिंसक विरोध के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आप और कांग्रेस पर किसान आंदोलन को बदनाम करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा- दोनों राजनीतिक दल के कार्यकर्ता किसानों के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुए कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की स्थिति पैदा करते हैं।

ये भी पढ़ें : डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर एनसीपी का अन्ना हजारे पर हमला, पूछा 'ईंधन की कीमतों के खिलाफ हड़ताल कब?'

वहीं सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं की सूची भी जारी की और पंजाब में टिफिन बम बरामदगी को लेकर कैप्टन पर आरोप लगाया है। किसान द्वारा हो रहे उनके रैली के विरोधों को लेकर उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे को सुलझाने के लिए किसान नेताओं से मिलूंगा।" फिलहाल अकाली दल के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के कारण शिअद की आगामी रैलियां अगले 6 दिनों के लिए टाल दी गई है। 

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर आरोप, कहा- 'मिस्ट्री फीवर से हुई मौत के लिए राज्य जिम्मेदार'

Published By : Nisha Bharti

पब्लिश्ड 3 September 2021 at 17:23 IST