अपडेटेड 16 June 2024 at 20:12 IST

EVM पर कांग्रेस ने फिर छेड़ा राग तो CM विष्णुदेव बोले- 'वो अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं'

EVM को लेकर एक बार फिर से देश में सियासी पारा हाई होता जा रहा है। कांग्रेस के बयानों पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने केपलटवार किया।

Follow :  
×

Share


छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय | Image: Facebook

लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को सामने आने के बाद पहली बार ऐसा है जब ईवीएम पर हार का ठीकरा ना फोड़ा गया हो। हालांकि, चुनाव के इतने दिनों बाद एलन मस्क ने ईवीएम पर घमासान छेड़ दिया। वहीं कांग्रेस फिर से पुराना राग छेड़ने लगी। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय ने कहा, "उनकी बातों में अब कोई दम नहीं रह गया है। ये ईवीएम की बात उठाते रहे हैं। जब जीत जाते हैं तो ईवीएम इनके (कांग्रेस) लिए ठीक हो जाती है। जब हार जाते हैं तो इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं।"

CM साय ने विधायक दल और सांसदों के साथ की बैठक

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल और सांसदों के साथ आज बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव में सबने अच्छा काम किया है। हमारे संगठन के पदाधिकारियों ने बहुत पसीना बहाया। हमने 11 में से 10 सीटें जीती। बीजेपी एक परिवार है, सब समन्वय के साथ रहते हैं।"

ईवीएम को लेकर क्या था मस्क का बयान?

एलन मस्क ने ईवीएम हैकिंग की बात करते हुए कहा कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए। मनुष्यों या एआई द्वारा हैक किए जाने का जोखिम, हालांकि छोटा है, फिर भी बहुत अधिक है।

EVM पर क्या बोली कांग्रेस?

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ईवीएम से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। मुंबई में NDA कैंडिडेट रवींद्र वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल फोन ईवीएम से जुड़ा था। एनडीए के इस कैडिडेट की जीत सिर्फ 48 वोट से हुई है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर एनडीए कैंडिडेट के रिश्तेदार का मोबाइल ईवीएम से क्यों जुड़ा था? जहां वोटों की गिनती हो रही थी, वहा मोबाइल फोन कैसे पहुंचा? सवाल कई हैं, जो संशय पैदा करते हैं। EC को स्पष्टीकरण देना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: पौड़ी एक्सीडेंट में गंभीर रुप से घायलों को AIIMS किया गया एयरलिफ्ट, CM धामी ने की प्रार्थना

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 16 June 2024 at 20:12 IST