अपडेटेड 1 September 2024 at 19:05 IST

पहले सपने में आए थे केजरीवाल, अब AAP नेता ने लगाया अपहरण का आरोप; BJP बोली- 'रामचंद्र कितने भोले...'

AAP में घर वापसी के बाद रामचंद्र ने BJP पर खुद के अपहरण के आरोप लगाए जिस पप बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है।

Follow :  
×

Share


वीरेंद्र सचदेवा | Image: PTI

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए फिर उनके सपने में मुख्यमंत्री केजरीवाल आए  और उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि रामचंद्र उठो और जाकर मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और सभी आप नेताओं से मिलो और जनता के लिए काम करे। जिससे बाद फिर वो वापस आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

AAP में घर वापसी के बाद रामचंद्र ने भारतीय जनता पार्टी पर खुद के अपहरण के आरोप लगाए लेकिन वो ये नहीं बता पा रहे कि उनका अपहरण किन लोगों ने किया और अपहरण करने के बाद उन्हें कहां ले गए।

रामचंद्र के आरोपों पर वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार

AAP पार्षद रामचंद्र के आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि रामचंद्र कितने भोले हैं ? कुछ लोग आए थे, लोगों का नाम नहीं पता ? उनको कौन से कार्यालय ले गए पता नहीं, वो लोग इनको छोड़ भी गए, वो भी नहीं पता ? फिर कह रहे हैं कि पुलिस आई और इनको छुड़ाकर ले गई, तो फिर पुलिस कहां गई थी इनको लेने के लिए ?

रामचंद्र का इंटेरोगेशन होना चाहिए- वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जमानती सिसोदिया हों, संजय सिंह हों, दुर्गेश पाठक हों, ये सुबह से एक सर्कस चला रहे हैं। पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा हुआ है। मैं दिल्ली पुलिस से मांग करता हूं, अब रामचंद्र का इंटेरोगेशन होना चाहिए। किसके कहने पर ये कहानी गढ़ रहे हैं, किसके कहने पर स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, इसकी तह तक पुलिस जाए, इस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी नेता भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे हैं- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये भूल जाते हैं, इनकी नेता आतिशी भी इस तरह के बेहूदे बयान देती थी, जो अब कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। चोर, भ्रष्टाचारी, दलाली खाने वाले आम आदमी पार्टी नेता भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे हैं, इनको सपने में भी ईडी, सीबीआई, जांच एजेंसी दिखाई देती है। 

इसे भी पढ़ें: 'उन्हें खुद नहीं पता है कि वो कौन से सीट जीतेंगे...' CM नायब सिंह सैनी का दुष्यंत चौटाला पर पलटवार

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 1 September 2024 at 19:04 IST