लोकसभा में 97 सांसदों की सीटें बदली: अमित शाह से मिलकर DMK ने परिसीमन बिल को दिया समर्थन, कांग्रेस कहां चुकी?

परिसीमन बिल को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद केंद्र का समर्थन देने का ऐलान किया है। DMK की अगुवाई डीएमके सांसद कनिमोझी ने की।

 
Follow :
अमित शाह से मिलकर DMK ने परिसीमन बिल को दिया समर्थन, कांग्रेस कहां चुकी? | Image: ANI/Republic

सोमवार को संसद की बैठक से पहले शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद DMK ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन (डिलिमिटेशन) विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने की घोषणा की। DMK की अगुवाई डीएमके सांसद कनिमोझी ने की। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लोकसभा में DMK सदस्यों सहित 97 सांसदों (MPs) के बैठने की व्यवस्था बदल दी गई है।

गृह मंत्री से मुलाकात के बाद कनिमोझी ने क्या कहा?

DMK सांसद कनिमोझी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उनकी पुरानी मांगों को मान लेने के बाद ही पार्टी ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया। इन मांगों में संसदीय प्रतिनिधित्व को 25 वर्षों तक यथावत (फ्रीज) रखना भी शामिल था।

उन्होंने कहा, "आज सुबह हमारे नेता एम.के. स्टालिन ने DMK सांसदों की एक बैठक बुलाई थी। हमने परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पर अपना रुख तय किया और एक बयान जारी किया कि हम इसका समर्थन करेंगे। इसलिए, हम गृह मंत्री और सरकार को अपना रुख बताने आए हैं।"

25 वर्षों तक सीटों की संख्या में न बदलाव होने की मांग

उन्होंने कहा, "हमने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है, क्योंकि DMK ने इस विधेयक में जो भी चाहा था, चाहे वह संसद में हमारी पिछली बात हो, या उससे पहले 2024 में तमिलनाडु सरकार द्वारा पारित प्रस्ताव हो। वह सब आज इस विधेयक का हिस्सा बन गया है। DMK ने जिन बातों पर जोर दिया था, वे आज इस विधेयक में शामिल हैं। हमने यह भी मांग की थी कि अगले 25 वर्षों तक सीटों की संख्या में कोई बदलाव न हो तो, यह सब विधेयक में मौजूद है। हमें जो चाहिए था, वह मिल गया है।"

उन्होंने आगे कहा "उन्होंने कहा, "जब सरकार ने कहा कि वे सीटों की संख्या बढ़ाएंगे, तो हमने चाहा कि यह 1971 के आंकड़ों के आधार पर हो। सरकार इस पर सहमत हो गई है और 25 वर्षों तक इसे यथावत रखने की हमारी मांग भी मान ली गई है। इस तरह, तमिलनाडु से सांसदों की संख्या 39 से बढ़कर 59 हो जाएगी। इस विधेयक के पारित होने के बाद, महिला आरक्षण विधेयक लागू किया जाएगा।"

November 28, 2026

कैबिनेट के पास दो-तिहाई बहुमत और संभावित समीकरण

केंद्र को विशेष सत्र में विधेयक को पारित कराने के लिए उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत आवश्यक होगा। 543 सदस्यों वाले सदन में अभी 5 रिक्तियां हैं, जिससे प्रभावी संख्या 538 रह जाती है। इस हिसाब से दो-तिहाई बहुमत के लिए लगभग 359 वोटों की जरूरत होगी। संसदीय मामलों पर नजर रखने वालों का मानना है कि नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA), जिसके पास अभी लगभग 320 सदस्य हैं।

वहीं, 'इंडी' (INDI) गठबंधन का हिस्सा और लोकसभा में 8 सीटों वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने संसद में पेश होने वाले इस बिल का समर्थन करने की पेशकश की है। अब द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने भी परिसीमन बिल पर केंद्र का समर्थन देने का ऐलान कर दिया। ऐसे में बिल पास कराना NDA के लिए लगभग संभव हो चला है।

परिसीमन बिल पर कांग्रेस कहां चुकी?

इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अगर INDI गठबंधन के सहयोगी दल परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हैं, तो भी "INDIA गठबंधन में उनकी स्थिति बदलने वाली नहीं है।" उन्होंने यह बात INDI गठबंधन के सहयोगियों, NCP (SP) और DMK, के प्रस्तावित परिसीमन कानून पर उनके रुख से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कही।

परिसीमन पर INDIA गठबंधन के सहयोगी दल DMK के रुख से जुड़े एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए, गांधी ने इस मुद्दे को "लोकतंत्र की लड़ाई" करार दिया। उन्होंने NDA के सहयोगी दलों (जिसमें TDP भी शामिल है) से अपील की और कहा कि BJP के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस की सरकार में तीन-तीन बार डिलिमिटेशन हुआ तब तो कोई तानाशाही नहीं हुई...,' रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 28 November 2026 at 22:53 IST