Delhi Mayor Election: BJP-AAP को 132-132 वोट पड़े, टाई मैच में आप ने कैसे मारी बाजी? पूरा समीकरण
एक समय ऐसा भी था जब मेयर चुनाव टाई हो रहा था। AAP-BJP दोनों उम्मीदवारों को 132-132 वोट मिले थे। जानिए आखिर फिर कैसे AAP ने इस मुकाबले में बाजी मार ली?
Delhi Mayor Election: AAP पार्षद महेश खींची दिल्ली के नए मेयर चुन लिए गए हैं। गुरुवार (14 नवंबर) को मेयर चुनाव में 3 वोटों से BJP को हराकर मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही महेश खींची नए मेयर बन गए।
दिल्ली मेयर चुनाव में AAP के महेश खींची को 133 वोट, जबकि BJP उम्मीदवार किशन लाल को 130 वोट मिले। इस तरह से तीन वोट के मामूली अंतर से AAP की जीत हुई। एक समय ऐसा भी था जब मेयर चुनाव टाई हो रहा था। AAP-BJP दोनों उम्मीदवारों को 132-132 वोट मिले थे। जानिए आखिर फिर कैसे AAP ने इस मुकाबले में बाजी मार ली?
टाई मैच में कैसे जीती AAP?
दरअसल पूरा गेम पलट गया अवैध वोट की वजह से। दिल्ली मेयर चुनाव में कुल 265 वोट पड़े। हालांकि इस दौरान दो वोट को अमान्य करार दे दिया गया। चुनाव में AAP के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग भी की।
दिल्ली मेयर चुनाव में AAP के पक्ष में 132 वोट पड़े थे। BJP को भी 132 वोट मिले थे, लेकिन उसमें से दो वोट अमान्य करार देने की वजह से उसका आंकड़ा 130 पर आ गया। वहीं, वोटिंग के बीच कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पार्षद सबीला बेगम ने AAP के पक्ष में वोट दिया। उनकी वोट के बाद AAP का आंकड़ा 133 पहुंच गया और वह इस चुनाव में जीत हासिल करने में कामयाब रहीं।
जीत के बाद क्या बोले महेश खींची?
दिल्ली का नया मेयर चुने जाने के बाद पार्षद महेश खींची ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि इस जीत के लिए अरविंद केजरीवाल का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने छोटे से कार्यकर्ता को उच्च पद पर बैठाया। इस कार्यकाल में चाहे कम समय बचा है लेकिन हम सफाई व्यवस्था को दुरस्त करना जारी रखेंगे और दिल्ली की भलाई के लिए काम करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव भी हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।"
कौन है महेश कुमार खींची?
महेश कुमार खींची देव नगर के वार्ड 84 से पार्षद हैं, जो करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आता है। दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई की है। अपने वार्ड में महेश खींची काफी एक्टिव नजर देते हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 November 2024 at 22:34 IST