Delhi: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का किया ऐलान, 1 जुलाई से होगी लागू, लोगों को 15000 करोड़ का होगा लाभ

Delhi Government New EV Policy: सोमवार को सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान करते हुए कहा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई EV पॉलिसी 2026 लॉन्च हो गई है, जिसे 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा।

 
Follow :
CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से लागू होगी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति | Image: ANI

Delhi Government New EV Policy: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 2026 लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार, 29 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका ऐलान। इस नई पॉलिसी के तहत EV गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को बड़ी बड़ी छूट और सब्सिडी देने की प्लानिंग है।  सीएम ने बताया यह नई पॉलिसी 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा। 

June 29, 2026

31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी पॉलिसी

सोमवार को सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा और या नीति 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूरे देश में दिल्ली एकमात्र से राज्य है जो ईवी पर सबसे अधिक सब्सिडी अन्य सुविधाएं देता है। 

लोगों को 15000 करोड़ का होगा लाभ

सीएम रेखा ने इस दौरान यह भी कहा कि नई EV पॉलिसी में दो पहिया वाहन से लेकर तीन पहिया, चार पहिया, ग्रामीण सेवा आदि को शामिल किया गया है। इऑस कदम को दिल्ली और इसके आसपास में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।  इस नई नीति के तहत छूट और सब्सिडी पर लोगों को 15000 करोड़ का होगा लाभ होगा। 

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा विस्तार

इस नई पॉलिसी के तहत दिल्ली में बड़े स्तर पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसके तहत सबसे पहले मुख्य मार्गों पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जाएगा। वहीं, सभी Pure EVs पर 100% रोड टैक्स एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट मिलेगी। 

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 29 June 2026 at 15:41 IST