अपडेटेड 10 September 2024 at 19:12 IST

'अपने देश का राजनीतिक युद्ध देश में लड़ा जाता', राहुल गांधी को BJP सांसद मनोज तिवारी की नसीहत

राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें चौतरफा घेर लिया। वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता को नसीहत भी दे दी।

Follow :  
×

Share


मनोज तिवारी | Image: R Bharat

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से विदेशी धरती पर भारत की निंदा की है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी नो चौतरफा राहुल गांधी पर हमला किया है। दरअसल, अपने अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता ने भारतीय राजनीति को लेकर बयानबाजी की। अब इसपर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वोट उन्हें अमेरिका के लोग तो वोट देंगे नहीं। अपने देश का राजनीति युद्ध अपने देश में लड़ा जाता है।

राहुल गांधी पर विदेश में भारत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "उन्होंने प्रधानमंत्री की भी बुराई की है। राहुल गांधी ही ये कर सकते हैं। अपने देश की बुराई विश्व फोरम पर जाकर करते हैं। राहुल गांधी की इज्जत और थोड़ी-बहुत उनको मिली शोहरत को फिर से डुबा रहे हैं।"

ओवैसी के बयान पर क्या बोले बीजेपी सांसद?

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर मे एक सभा मे कहा कि मेरी आप से गुजारिश है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। मै आप से अपील कर रहा हूं, जो लोग वक्फ की प्रॉपर्टी को बर्बाद करने आ रहे हैं आप और हम लोग मिलकर राजनीतिक रूप में उनको बर्बाद कर देंगे। आप से अपील है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में MIM का जीतना जरूरी है, आप आवाज हैं। इसपर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को ओवैसी भ्रमित कर रहे हैं, बरगला रहे हैं, गलत संदेश दे रहे हैं।

वक्फ बोर्ड की तुलना मस्जिद से ना करें: BJP

भाजपा सांसद ने कहा, “वक्फ बोर्ड की तुलना कभी भी आप मस्जिद से नहीं कर सकते। वक्फ बोर्ड एक संस्था है, उसकी तुलना किसी धर्मालय से नहीं कर सकते हैं। ये दान की हुई संपत्तियों की संस्था है। वक्फ बोर्ड में दान की हुई चीज का उपयोग मुस्लिम समुदाय को ही करना है। कांग्रेस की सरकार ने वक्फ बोर्ड को ये अधिकार दे दिया कि 1500 साल पुरानी संपत्ति को भी कह सकते हैं कि ये उनकी संपत्ति है।” उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहनों की जमीन को इस कारण जब्त कर लिया गया। गलत तरीके से वक्फ बोर्ड ने अपना अधिकार जताया है तो उसकी कोर्ट में सुनवाई होगी। न्याय होगा। उनकी है तो उनकी रहेगी, नहीं है तो जिसकीहै उसको दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: NIA से UP ATS तक... कानपुर कालिंदी एक्सप्रेस साजिश मामले में एक्शन में एजेंसियां, जल्द होगा खुलासा

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 9 September 2024 at 22:38 IST