'राहुल का नेतृत्व ममता बनर्जी को झुककर मानना पड़ेगा, कांग्रेस TMC को ब्लैकमेल कर रही है...', सोनिया के ऑफर पर BJP की आई पहली प्रतिक्रिया

सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को फोन पर TMC के कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया। ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को महासचिव पद मिलेगा। TMC में आंतरिक विरोध के बीच यह चर्चा जारी है।

 
Follow :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस नेतृत्व के बीच हालिया मुलाकातों से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को TMC का पूर्ण विलय कांग्रेस में करने का प्रस्ताव दिया है। इस ऑफर में ममता बनर्जी को कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद और उनके भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी को महासचिव का पद देने का जिक्र है।

8 और 9 जून 2026 को 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से ममता बनर्जी की मुलाकात गर्मजोशी भरी रही। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और चर्चा की। इसके एक दिन बाद, 10 जून को अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की। बैठक में TMC के कांग्रेस में विलय को लेकर शर्तों पर बात हुई। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी को राज्यसभा भेजने और वहां विपक्ष के नेता का पद देने की शर्त रखी।

हालांकि, अब तक इस ऑफर पर दोनों दलों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने इस प्रस्ताव पर कुछ दिनों का समय मांगा है।

TMC के अंदरूनी संकट

यह घटनाक्रम TMC के अंदरूनी संकट के बीच हो रहा है। पार्टी में बगावत सामने आ रही हैं, कई सांसद और नेता असंतोष जता रहे हैं। करीब 20 सांसद बगावत पर उतर आए हैं। ऐसे में कांग्रेस और टीएमसी के बीच गठबंधन को मजबूत करने या विलय की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुलाकातों में विलय की बजाय विपक्षी एकता और टीएमसी के बागियों से निपटने पर फोकस रहा।

BJP की आई पहली प्रतिक्रिया

ममता बनर्जी के सोनिया गांधी को दिए गए इस ऑफर पर बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि "कांग्रेस मौके पर चौका मार रही है। कांग्रेस पुराने जख्म खाई हुई है। कांग्रेस से निकलकर ही TMC बनी थी। अब कांग्रेस TMC को ब्लैकमेल कर रही है।" बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पूत्र और परिवार मोह में ये पार्टियां टूटती हैं।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बीड में बड़ा हादसा, 35 श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलटी, एक महिला की मौत; रेस्क्यू जारी
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 16:23 IST