अपडेटेड 9 April 2023 at 23:51 IST

Tejashwi की इफ्तार पार्टी में पहुंचे CM Nitish, Chirag Paswan से हुआ आमना-सामना

CM Nitish Kuamar उपमुख्यमंत्री Tejashwi Yadav की इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे। इस इफ्तार पार्टी में उनका सामना Chirag Paswan से हुआ।

Follow :  
×

Share


Nitish Kumar Chirag Paswan (PC: PTI) | Image: self

Chirag Paswan touched feet of CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kuamar) रविवार शाम उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की इफ्तार पार्टी (Iftar Party) में पहुंचे थे। इस इफ्तार पार्टी में उनका सामना चिराग पासवान (Chirag Paswan) से हुआ। चिराग जो कई मौकों पर खुलकर नीतीश कुमार के फैसलों की आलोचना करते रहते हैं। जब चिराग सीएम नीतीश के सामने पहुंचे, तब पासवान ने सभी मतभेदों को किनारे रखकर अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) के पुराने साथी रहे नीतीश कुमार के पैर छुए। 

इफ्तार पार्टी के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से कहा,

लालू प्रसाद (राजद प्रमुख) और उनके परिवार से मेरे पारिवारिक संबंध हैं, लिहाजा मैं हर साल यहां आता हूं। नीतीश कुमार से नीतियों के आधार पर मेरे मतभेद रहे हैं, व्यक्तिगत आधार पर नहीं।

क्या हुआ जब तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे चिराग पासवान?

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फूलों का गुलदस्ता देकर चिराग पासवान का स्वागत किया और फिर मेहमानों को टोपी पहनाई। नीतीश कुमार और उनके करीबी जब यादव और राबड़ी देवी के करीब कुर्सियों पर बैठे, तभी अचानक चिराग पासवान के आने से उत्साह की लहर दौड़ गई, जो लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाकर सुर्खियों में रहते हैं। जमुई से सांसद पासवान नीतीश कुमार पर आजीवन उनके पिता का अपमान करने का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा करने के बावजूद राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़े हुए हैं। कुछ हालिया विधानसभा चुनावों में तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार भी किया है।

 

जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में भाजपा के सभी 40 लोकसभा सीट जीतने की उम्मीद जताई थी तो मीडिया के एक वर्ग में इसे एक संकेत माना जा रहा था कि भाजपा राज्य में अपने सहयोगी दलों को महत्व नहीं देगी, जहां उसका मुकाबला 7 दलों के महागठबंधन से है। शाह के बयान के बारे में पूछे जाने पर पासवान ने कहा, “मेरी पार्टी भी सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह बाद में तय किया जाएगा।”

तेजस्वी यादव (33) ने इस इफ्तार पार्टी के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि वह कम उम्र के बावजूद सियासत में लंबी पारी खेलने और सभी को साथ लेकर चलने के लिये तैयार हैं। तेजस्वी की आयोजित दावत में शामिल होने वाले अन्य लोगों में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पप्पू यादव शामिल थे।

यह भी पढ़ें: BIHAR: नीतीश-तेजस्वी की ‘इफ्तार गुफ्तगू’, पटना में जुटे बिहार के दिग्गज

पैदल ही इफ्तार पार्टी में पहुंच गए नीतीश कुमार

इससे पिछले सीएम नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में पैदल ही पहुंच गए। साल इसी तरह की एक घटना की यादें ताजा हो गईं जब नीतीश कुमार पैदल ही पूर्व मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को आवंटित 10, सर्कुलर रोड बंगले पर गए थे। इसके बाद ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ सरकार बनाने की अपनी आगामी योजना का संकेत दे दिया था। अब ‘महागठबंधन’ सरकार का नेतृत्व कर रहे कुमार मुस्कुराते हुए दावत स्थल तक पहुंचे। इस दौरान कुमार के करीबी तथा जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन और कुमार के संकटमोचक कहे जाने वाले मंत्री विजय कुमार चौबे उनके साथ थे।

यह भी पढ़ें: इफ्तार का न्यौता देकर RJD बोली- आने की कृपा करें; यूजर्स ने पूछा- हनुमान जयंती पर कितने लंगर?

Published By : Nripendra Singh

पब्लिश्ड 9 April 2023 at 23:51 IST