केजरीवाल के काले कारनामे जनता के सामने आएंगे...दिल्ली विधानसभा में आज पेश होगी CAG रिपोर्ट, AAP पर BJP हमलावर

भाजपा की ओर से पिछले 3 साल की 14 पेंडिंग सीएजी रिपोर्ट आज विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी। रिपोर्ट्स के सामने आने से पहले बीजेपी AAP पर हमलावर है।

Follow :  
×

Share


Delhi CM Rekha Gupta To Table CAG Report | Image: X/ANI

BJP on CAG Report: दिल्ली विधानसभा सत्र में आज CAG रिपोर्ट पेश होगी। भाजपा की ओर से पिछले 3 साल की 14 पेंडिंग सीएजी रिपोर्ट पटल पर रखी जाएगी। रिपोर्ट्स के सामने आने से पहले बीजेपी AAP और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि इनके काले कारनामे जनता के सामने आएंगे।

दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहते हैं कि सीएजी रिपोर्ट AAP के काले कारनामे का चिट्ठा है और हमने चुनाव में वादा किया था जिस-जिस ने भ्रष्टाचार किया है उसे जवाब देना पड़ेगा। तो आज हम उम्मीद करते हैं कि उपराज्यपाल के भाषण के बाद सीएजी रिपोर्ट पेश किया जाएगा तो जितने भी इनके काले कारनामे हैं वो दिल्ली की जनता के सामने आएंगे।

मनजिंदर बोले- लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार..

वहीं दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमला बोलते हुए कहा कि आज दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए घोटाले जो CAG रिपोर्ट द्वारा सामने आए थे जिसको पिछले 3 साल से उन्होंने दबा रखा था। ऐसी 14 रिपोर्ट आज पेश की जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने इतने समय तक इसलिए दबा रखा था क्योंकि उन्होंने जो लूटा था वो CAG ने हाईलाइट करके निकाल लिया था और उन्हें पता था कि अगर रिपोर्ट सामने आ जाएगी तो उनकी लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार सामने आ जाएंगे।

आधे से ज्यादा मंत्रियों को जेल भेजा जाएगा- रविंद्र

इसके अलावा बीजेपी विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हम तैयार हैं। आज CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी। उन्होंने (AAP) जो दिल्ली की जनता की कमाई को अपने प्रचार-प्रसार में उड़ाया है और जिस प्रकार का भ्रष्टाचार किया है उसकी वसूली उनसे की जाएगी। जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं वो CAG रिपोर्ट के आधार पर जांच होगी और उनके आधे से ज्यादा मंत्रियों को जेल भेजा जाएगा।

पाई जाने वाली अनियमितताओं पर सबकी नजर- आशीष

रेखा सरकार में मंत्री आशीष सूद कहते हैं कि सबकी नजर CAG और रिपोर्ट में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर है। जिसने जनता से लूटा है उसे वापस करना ही होगा।

बता दें कि दिल्ली में नई BJP सरकार बनने के बाद पहले विधानसभा सत्र की हंगामेदार शुरुआत हो चुकी है। इसके बाद दिल्ली विधानसभा में मंगलवार (25 फरवरी) भी बवाल जारी रहेगा। विधानसभा में आज पिछली AAP सरकार के जुड़ी CAG की 14 लंबित रिपोर्ट पेश की जानी है। इसको लेकर भारी हंगामा देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में 'शीशमहल' से लेकर शराब घोटाले से जुड़ी जानकारी शामिल हो सकती है।

रिपोर्ट पेश करने की मांग उठाती रही है बीजेपी

BJP की ओर से लगातार ये आरोप लगाया जाता रहा है कि AAP सरकार ने कैग रिपोर्ट रोक रखी थी। AAP के कार्यकाल के दौरान भी BJP ने कई इन रिपोर्ट को जारी करने की मांग की और मामला अदालत तक भी पहुंचा। BJP का आरोप है कि AAP सरकार कथित भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए जानबूझकर ऑडिट में देरी की। दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की सरकार आने के बाद इस रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखे जाने का वादा किया गया था। अब आज विधानसभा में रिपोर्ट को पेश किया जाना है।

शीशमहल टू शराब घोटाला, होंगे कई खुलासे?

जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास '6 फ्लैग स्टाफ रोड' को लेकर गंभीर अनियमितताओं के मुद्दे को उठाया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि बंगले को और बड़ा करने के लिए नियमों का उल्लंघन हुआ। कैंप ऑफिस और स्टाफ ब्लॉक को भी इसमें मिला लिया गया था। BJP ने इसे शीशमहल करार दिया है और मुद्दे को लेकर AAP पर हमलावर रहती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में आज पेश होंगी CAG की 14 पेंडिंग रिपोर्ट, CM आवास से शराब घोटाले तक... होंगे बड़े खुलासे?


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 11:09 IST