'ब्राह्मण अपमान नहीं भूलता, बगावत तो होगा, अखिलेश जी के 'शिव' चाचा...', अपने दावे से पीछे नहीं हट रहे राजभर, बताया कौन करेगा पार्टी का नेतृत्व
ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी में टूट के अपने दावे से पीछे नहीं हट रहे हैं। आज फिर से उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है और ये भी बताया है कि पार्टी टूटने के बाद कौन नेतृत्व करेगा।
- भारत
- 3 min read
योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी में टूट के अपने दावे से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसे लेकर उनके और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजभर के इस दावे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। आज फिर से राजभर ने सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है और कहा कि सपा में बगावत तो होकर रहेगा।
ओपी राजभर ने अपने नए X पोस्ट में यह भी बताया कि है कि पार्टी के टूटने के बाद इसका नेतृत्व कौन करेगा। उन्होंने लिखा है, ‘PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? "पीट देगा अहीर" , "पीट देगा अल्पसंख्यक" (सपाई) से अब हर कोई दूर है। सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली, छुपाया गया। क्या सच में यही हुआ है? जो कह रहा हूं मान लो।’
ब्राह्मण सब भूल सकता है! पर अपमान नहीं-राजभर
राजभर ने आगे लिखा है, बगावत और बागियों को नेतृत्व तो "बागी बलिया" कि भूमि ही करेगी क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है! पर अपमान नहीं। बाकी घमंडी रामगोपाल यादव ने मेरे और उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसे पूरे बहुजन समाज ने देखा और सुना है। रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझता है। इसके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है।
पार्टी टूटने के बाद कौन करेगा नेतृत्व
पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में "सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा।" सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं? बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है। दूसरा घमंडी चाचा प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश जी के 'शिव' चाचा हकीकत बनाएंगे।
राजभर के दावे से मची सियासी हलचल
राजभर में सपा में टूट का दावा सबसे पहले 17 जून को किया था, जब उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि सपा में बड़ी टूट होने वाली है और इसके पीछे रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। महाराष्ट्र और बंगाल के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में भी राजभर ने अपने बयान को दोहराया था, उन्होंने कहा था, बंगाल, महाराष्ट्र छोड़िए अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश का है। समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 June 2026 at 08:40 IST