UP समेत 5 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव, राज्यों-संगठन के बीच कोऑर्डिनेशन... PM मोदी की मौजूदगी में BJP की 2 दिवसीय अहम बैठक में किन मुद्दों पर मंथन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने की संभावना है। गुरुवार को संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
- भारत
- 3 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने की संभावना है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह बैठक शुक्रवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के पूसा परिसर में शुरू होगी। गुरुवार को मोदी सरकार की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव के बीच कैबिनेट की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों और केंद्र, राज्यों तथा पार्टी संगठन के बीच समन्वय पर चर्चा हो सकती है।
PM मोदी के नेतृत्व में बैठक होने की उम्मीद
यह बैठक 27 और 28 नवंबर को होनी है, जिसमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के प्रभारी हिस्सा लेंगे। वहीं, बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने की संभावना है, जिसका नेतृत्व भी कर सकते हैं।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी मुद्दों पर चर्चा!
समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के अनुसार बताया कि इस बैठक में भविष्य की राजनीतिक रणनीति, संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनावों और केंद्र, राज्यों तथा पार्टी संगठन के बीच समन्वय पर चर्चा की जा सकती है।
यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा। इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि इन आगामी चुनावों और पार्टी की भविष्य की पहलों के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति बनाई जाएगी। नेतृत्व चुनाव रणनीति, संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर की तैयारियों, और केंद्र, राज्यों तथा संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा करेगा।
अगस्त में PM ने BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से की थी मुलाकात
इससे पहले, 22 अगस्त को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। यह मुलाकात तब हुई थी, जब पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त को अपनी 65 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।
मीटिंग के बाद PM मोदी ने एक्स पर लिखा, "ऑर्गनाइजेशन मीटिंग्स नए आइडिया और नजरिए के बारे में होती हैं, जिनका मकसद पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ उसका जुड़ाव गहरा करना होता है। पार्टी के साथियों और नई ऑर्गेनाइजेशन टीम के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई।"
'सेवा दूत' कैंपेन के जरिए चुनावी राज्यों में BJP का जोर
इस बीच, BJP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक देश भर में 'सेवा दूत' कैंपेन भी शुरू करेगी। 25 दिन के कैंपेन के तहत, BJP के सीनियर नेता देश भर के अलग-अलग विधानसभा इलाकों में लंबे समय तक रुकेंगे ताकि सरकारी वेलफेयर स्कीमों को जमीनी स्तर पर लागू करने का अंदाज़ा लगा सकें और जनता से सीधा फ़ीडबैक इकट्ठा कर सकें। इस कैंपेन में उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत दूसरे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उन पर खास ज़ोर दिया जाएगा।
संसद सत्र फिर से बुलाने के प्रस्ताव के बीच बैठक
बीजेपी की दो दिवसीय बैठक की अटकलें उस समय तेज हुई है, जब गुरुवार को केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। रिजिजू ने बताया कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को बुलाने का अनुरोध किया गया है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 November 2026 at 23:21 IST