PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद अब BJP उतरी सड़कों पर, कांग्रेस के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, तेलंगाना में BJP-Congress कार्यकर्ता भिड़े, VIDEO
BJP Protest: बीजेपी आज राहुल गांधी के खिलाफ देशभर में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रही है। देशभर से वीडियो सामने आ रहे हैं जहां बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं, जानें क्या है मामला। पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read
BJP Protest against Rahul Gandhi: NEET पेपर लीक को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के धरने के जवाब में बीजेपी आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप लगाया है। बीजेपी औज देशभर में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी ने ये कदम पीएम आवास के पास कांग्रेस के मार्च और धरने के बाद उठाया है।
हैदराबाद में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
तेलंगाना के हैदराबाद में भी BJP कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया और पत्थर फेंके। MLC वेंकट बालमूर समेत कांग्रेस कार्यकर्ता हैदराबाद के नामपल्ली में तेलंगाना BJP स्टेट हेडक्वार्टर पर BJP के खिलाफ प्रोटेस्ट करने आए थे, तभी ये घटना हुई।
'राहुल गांधी मुर्दाबाद' के नारे लगे
आंध्र प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन की बुराई करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया, 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए, BJP नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी ऑफिस तक मार्च किया और अपने विरोध के तहत उसे घेरने की कोशिश की। विरोध के दौरान कांग्रेस और BJP नेताओं के बीच हाथापाई हो गई।
वहीं, पेपर लीक का मुद्दा बढ़ता जा रहा है, संसद की कार्यवाही भी लगातार बाधित हो रही है। एक तरफ विपक्ष चर्चा से बचने का आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार तैयार होने का दावा कर रही है। फिलहाल बीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 22 July 2026 at 14:49 IST