अपडेटेड 21 May 2024 at 11:13 IST

ना किया चुनाव प्रचार, ना ही डाला वोट...जयंत सिन्हा के रवैये से नाराज BJP, थमाया कारण बताओ नोटिस

झारखंड के हजारीबाग से BJP सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन के अंदर BJP ने उनसे से जवाब मांगा है।

Follow :  
×

Share


Jayant Sinha | Image: PTI

झारखंड के हजारीबाग से BJP सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, 20 मई को पांचवें चरण की वोटिंग हुई मगर जयंत सिन्हा ने सोमवार को लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया। पार्टी के नए उम्मीदवार के चयन के बाद से ही वो चुनाव-प्रचार में भी हिस्सा नहीं लिया। ये सब देखते हुए बीजेपी ने अब जयंत को नोटिस भेजा है और दो दिन के अंदर जवाब मांगा है।

हजारीबाग सीट से मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा का मतदान केंद्र सदर प्रखंड के हपाद में था। यहां 20 मई को वोटिंग हुई। उनके पिता और पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा और माता नीलिमा सिन्हा ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया मगर जयंत मतदान करने नहीं पहुंचे। उनके समर्थक देर शाम तक अपने सांसद का इंतजार करते रहे मगर वो मतदान करने नहीं आए। अब इसे देखते हुए पार्टी ने संज्ञान लेते हुए जयंत सिन्हा को नोटिस थमाथा और दो दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।

BJP ने जयंत सिन्हा को नोटिस

भाजपा के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने जयंत सिन्हो को नोटिस जारी कर कहा, जब से पार्टी ने मनीष सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण के कारण पार्टी की छवि खराब हुई है। आप से अनुरोध है कि दो दिन के अंदर इस संबंध में स्पष्टीकरण दें।

    
मनीष जायसवाल को पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किया था। इस ऐलान के बाद से ही अंदरखाने में ये चर्चा शुरू हो गई थी कि पार्टी के इस फैसले से जयंत खुश नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस पर कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी थी। पार्टी के नए उम्मीदवार के चयन के बाद से जयंत सिन्हा ने चुनाव प्रचार में भी शमिल नहीं हुए थे।

वहीं,जयंत सिन्हा ने बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखकर दायित्व से मुक्त करने की बात कही थी, उन्होंने लिखा था. मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चुनावी दायित्व से मुक्त करने की बात कही है ताकि मैं देश और दुनिया में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर काम कर सकूं। मैं पार्टी के लिए आर्थिक और शासन के मुद्दों पर काम करता रहूंगा।

यह भी पढ़ें: खुलेगा मारपीट का हर राज!स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 21 May 2024 at 10:54 IST