Advertisement

अपडेटेड 24 February 2026 at 14:55 IST

'भस्मासुर राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नंगा नाच...', AI समिट हंगामा मामले को लेकर BJP ने किया तीखा प्रहार

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा और बदनाम करने के लिए यह साजिश रची थी। अब राहुल गांधी देश को शर्मिंदा करने की कोशिश में खुद परत दर परत नंगे होते जा रहे हैं।

Follow :  
×

Share


BJP attacks Rahul Gandhi | Image: ANI/X

BJP attacks Rahul Gandhi: AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गाज गिरी है। दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर चुन-चुनकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भस्मासुर राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता नंगा नाच कर रहे हैं।

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, 'राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा और बदनाम करने के लिए यह साजिश रची थी। अब वो परत दर परत बाहर आ रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि राहुल गांधी देश को शर्मिंदा करने की कोशिश में खुद परत दर परत नंगे होते जा रहे हैं।'

'भस्मासुर राहुल गांधी के इशारे पर...'

राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भगत सिंह ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन ऐसा आएगा कि भस्मासुर राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता नंगा नाच करेंगे, उनकी तुलना महात्मा गांधी और भगत सिंह से करेंगे। राहुल गांधी कुछ समय पहले तक नौटंकी करते हुए मोहब्बत की दुकान बता रहे थे कि मैं मोहब्बत की दुकान लगाऊंगा। अब मोहब्बत की दुकान में नंगई और बेशर्मी का सामान रखा हुआ है।'

राहुल गांधी ने संविधान की प्रतिलिपि नहीं पढ़ी- भाटिया

AI समिट हंगामा मामले में हुई कार्रवाई को लेकर भाटिया ने कहा, 'AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने के लिए उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया और दिल्ली पुलिस ने न्यायालय से उनकी सात दिन की रिमांड मांगी थी। न्यायालय ने उदय भानु चिब की चार दिन की पुलिस कस्टडी स्वीकार कर ली है। राहुल गांधी ने संविधान की प्रतिलिपि नहीं पढ़ी है। भारत के नेता प्रतिपक्ष भारत की सबसे कमजोर कड़ी हैं। भारत का हर नागरिक संविधान का पालन करता है क्योंकि यही सूत्र भारतीयों को एक दूसरे से बांधता है।'

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार (23 फरवरी) को तिलक मार्ग थाने पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान करीब 20 घंटों तक पुलिस का उनसे सवाल-जवाब का सिलसिला चला। घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उनको पुलिस तिलक मार्ग थाने में ही रखा गया है। पुलिस स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाते हुए RAF की तैनाती की गई है।

क्या है पूरा मामला?

20 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता प्रदर्शनी हॉल के अंदर घुस गए। यहां उन्होंने अचानक अपनी शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट लहराई, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर थी। इस शर्ट पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे संदेश लिखे थे। इसके बाद आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। अब तक इस मामले में कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:  'हिंदू 4 बच्चे पैदा करें, शादी के बाद मैं भी...', धीरेंद्र शास्त्री ने बताया आबादी बढ़ाने का प्‍लान, धर्मांतरण के लिए किसे ठहराया जिम्‍मेदार?

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 14:44 IST