'हम चाहते हैं NIA शेख शाहजहां को घसीटते हुए...', संदेशखाली मामले पर फूटा BJP नेत्री का गुस्सा

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) तृणमूल कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है।

 
Follow :
बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल | Image: ANI

BJP on Sandeshkhali : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) तृणमूल कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है। बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी, ममता बनर्जी इतने दिन बोल रही थी कोई घटना हुई नहीं है।

अग्निमित्र पॉल ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं का शोषण हुआ है। 8 महिलाओं ने FIR शिकायत दी है, उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? हिन्दू महिला का संदेशखाली में शोषण हुआ है, इसको ढ़ंकने की कोशिश मुख्यमंत्री कर रही हैं। संदेशखाली में मुख्यमंत्री हजार रुपये हिन्दू महिला को देकर जिहादियों के हाथों में भेज देना चाहती है।

संदेशखाली में महिलाओं का शोषण हुआ- अग्निमित्र पॉल

उन्होंने कहा कि हम लोगों को शेख शाहजहां की गिरफ्तारी चाहिए। हम चाहते हैं, केंद्र सरकार और NIA इसको पकड़कर घसीटते हुए तिहाड़ जेल लेकर आए। हर दिन बमबाजी हो रही है, महिलाओं का बलात्कार हो रहा है। ममता बनर्जी, अपराधियों की, जिहादियों की, घुसपैठियों की होकर बात करती हैं।

ममता के राज में महिलाओं के प्रति कोई ममता नहीं- मीनाक्षी लेखी

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने भी संदेशखाली की घटना को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता के राज में महिलाओं के प्रति कोई ममता नहीं हैं।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वहां कितने दिन बाद मुश्किल के बाद गिरफ्तारी हुई है। संदेशखाली में महिलाएं और आम जन अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। कभी शहंशाह आ जाता है, कभी बादशाह आ जाता है। ममता के राज में महिलाओं के प्रति कोई ममता नहीं हैं। संदेशखाली की संकट की स्थिति है, वहां लोग संरक्षण की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर, 'चतुर कप्तान' के नाम से जाने जाते थे माइक प्रोक्टर

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 18 February 2024 at 18:07 IST