अपडेटेड 27 January 2024 at 09:22 IST

क्या सच होगी मनीष कश्यप की भविष्यवाणी? Tejashwi Yadav को 180 दिन में सरकार गिराने की दी थी चेतावनी

बिहार में सियासी हालात तेजी से बदल रहे हैं। सूत्रों का दावा है नीतीश कुमार ने पलटी मारने का मन बना लिया है। इसी बीच मनीष कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


बिहार में सियासी उठापठक के बीच मनीष कश्यप का वीडियो वायरल | Image: Republic

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं है। प्रदेश के सियासी हालात तेजी से बदल रहे हैं। सूत्रों का दावा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने फिर से पलटी मारने का मन बना लिया है। वो जल्द ही लालू यादव को 'धक्का' देकर महागठबंधन से बाहर आने का ऐलान कर सकते हैं। सियासी उठापठक को लेकर दिल्ली से पटना तक ताबड़तोड़ बैठकें हो रही है। शनिवार को बीजेपी नेताओं की 4 बजे बैठक होगी और RJD ने भी कल पटना में बैठक बुलाई है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में मनीष कश्यप तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को चैलेंज कर रहे हैं। मनीष कश्यप कहते हैं- 

तेजस्वी यादव जी को चैलेंज है। मेरी कितनी भी कुंडली खंगाल लो, उससे 100 गुना मैं आपकी कुंडली खंगालुंगा। मैं गिरफ्तार हुआ तो जेल से आने के 180 दिन के अंदर आपकी सरकार गिरा दूंगा।

क्या सच होगी भविष्यवाणी?

यूट्यूबर मनीष कश्यप की ये भविष्यवाणी बिहार में सच होती नजर आ रही है। सूत्रों का दावा है JDU-RJD का 'तलाक' तकरीबन फाइनल हो चुका है। नीतीश और बीजेपी में डील तकरीबन डन हो चुकी है। दोनों पार्टियां कभी भी नए गठबंधन और नई सरकार का ऐलान कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक-

नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देकर BJP के साथ नई सरकार बना सकते हैं। 28 जनवरी को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण संभव है। JDU के अपने सभी विधायकों को पटना बुला लिया है और बीजेपी ने भी बैठक बुलाई है।

नीतीश के पास पाला बदलने का अनुभव

अगर नीतीश कुमार पाला बदल लेते हैं, तो ऐसा पहली बार नहीं होगा। नीतीश कुमार के पास सत्ता के लिए पला बदलने का लंबा अनुभव है। आपको ये भी बताते हैं कि नीतीश कुमार ने कब-कब पलटी मारी

  • 1994, लालू से अलग होकर पार्टी बनाई
  • 1996-2013, NDA के साथ रहे
  • 2014, NDA का साथ छोड़कर RJD के साथ आ गए
  • 2015, RJD के साथ बिहार में सरकार बनाई
  • 2017, RJD छोड़कर NDA के साथ आए
  • 2022, NDA छोड़कर RJD के साथ सरकार बनाई

अब 2024 में फिर से नीतीश कुमार के पाला बदने के संकेत नजर आ रहे हैं।

लालू यादव फोन नहीं उठा रहे नीतीश!

बिहार में सियासी घमासान के बीच एक बड़ा अपडेट ये भी है कि नीतीश कुमार लालू यादव का फोन नहीं उठा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शाम 4:30 बजे के बाद लालू यादव ने नीतीश कुमार को 17 बार फोन किया, लेकिन उन्होंने एक बार भी फोन नहीं उठाया। नीतीश कुमार को लेकर लगाए जा रहे विभिन्न कयासों के बीच इस घटना से जदयू और राजद की तल्खी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में उनके NDA से गठबंधन की संभावनाओं में और भी अधिक तेजी आ गई है।

ये भी पढ़ें: Bengaluru: कार में Kiss, फिर कपल ने शुरू किया 'गंदा काम'; पुलिसवाले ने रोका तो चढ़ा दी गाड़ी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 23:51 IST