Delhi: परवेश वर्मा की पीसी के बाद बांसुरी स्वराज आईं सामने, केजरीवाल से पूछा सवाल- आप आवरण क्यों धारण करते हैं? मफलर और खांसी...
बांसुरी स्वराज ने AAP पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा के शीश महल 2.0 आरोप पर AAP बौखला गई है। इसके बाद आतिशी ने तस्वीरें फर्जी बताईं। जानें किसने क्या बयान दिया? पढ़ें पूरी खबर।
Delhi Politics: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रवेश वर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद AAP वाले बौखला गए हैं। दरअसल, प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 'शीश महल 2.0' का आरोप लगाया है। जिसके बाद आतिशी ने भी सफाई दी की प्रवेश वर्मा ने जो फोटो दिखाई वो अरविंद केजरीवाल के घर की तस्वीरें नहीं है। इसी को लेकर दिल्ली की राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है।
बांसुरी स्वराज ने कहा, 'AAP के लोग परवेश वर्मा की प्रेसवार्ता के बाद बौखलाए हुए हैं, AAP ने दिल्ली की जनता से अलग-अलग तरह के वादे किए थे। AAP ने अपने घनिष्ठ मित्रों के साथ ही विश्वासघात किया है। दिल्ली की जनता इनकी सच्चाई समझ चुकी है और इसलिए जनता ने इन्हें नकार दिया है।'
केजरीवाल की चुनाव से पहले खांसी लौट आती है- बांसुरी
बांसुरी स्वराज ने आगे कहा कि, केजरीवाल एक आवरण धारण किए रहते हैं। उन्हें सच्चाई लोगों के सामने रखना चाहिए। लोगों को गुमराह करने के लिए सर्दी में मफलर और चुनाव के पहले खांसी लौट आती है। पंजाब के टैक्स के पैसे पर पूरे भारत का भ्रमण करते हैं। अपनी पार्टी के तत्कालीन राज्यसभा सदस्य के बंगले में रहे। बंगला में नहीं रहने का वादा करने वाले कोर्ट में जाकर दिल्ली में बंगले की मांग की।
प्रवेश वर्मा का 'शीश महल 2.0' आरोप
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 'शीश महल 2.0' का आरोप लगाया, उन्होंने केजरीवाल के साधारण जीवन जीने के वादे को याद दिलाया। वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल न करने का वादा किया था, लेकिन अब वे 95 लोधी एस्टेट के नए टाइप-सात सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि बंगले में लगाया गया पैसा सरकारी नहीं बल्कि निजी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल का बेडरूम गोवा के सात सितारा होटल जैसा लगता है और पूरे बंगले में कुल पांच बेडरूम हैं।
क्या है पूरा मामला?
शीश महल को लेकर आरोप पिछले साल भी सामने आए थे। तब भाजपा ने 6 फ्लैगस्टाफ बंगले के नवीनीकरण पर भारी खर्च का आरोप लगाया था और केंद्रीय सतर्कता आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मंत्री प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने कोविड महामारी के दौरान ही शीश महल बनवाया था।
आतिशी का BJP पर पलटवार
इस मुद्दे पर AAP की तरफ से आतिशी ने जवाब दिया। आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई सभी तस्वीरें फर्जी हैं। ये केजरीवाल के घर की तस्वीरें नहीं हैं। आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल को चुनौती दी कि वे अपने घर जनता के सामने खोलें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भी अपना घर खोलने को तैयार हैं और जनता खुद फैसला करेगी कि सच्चाई क्या है। यह पूरा विवाद ने दिल्ली की राजनीति में फिर से गरमागरम बहस छेड़ दी है। भाजपा और AAP दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 25 April 2026 at 16:50 IST