अपडेटेड 12 June 2024 at 16:36 IST

अयोध्या में जीत से गदगद अवधेश प्रसाद, बोले- अखिलेश पर बढ़ा लोगों का भरोसा, 2027 में बनेगी सपा सरकार

अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद से जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लल्लू सिंह को 54567 वोटों से हराया।

Follow :  
×

Share


अयोध्या में जीत से गदगद अवधेश प्रसाद | Image: Awadhesh Prasad Facebook

लोकसभा चुनाव 2024 में अयोध्या से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद सिंह ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम समाजवादी पार्टी और PDA की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

समाजवादी पार्टी के सांसद ने कहा कि इस देश और प्रदेश में कल्याणकारी सरकार बनाने का प्रयास किया जाएगा, हमारी सरकार बनेगी। जब 2027 के चुनाव होगा तब भाजपा का पूरा सफाया हो जाएगा। हमारी शक्ति बढ़ी है, आज हमारी 37 सीटें हैं लेकिन अगर वोटों में छेड़खानी न हुई होती तो हमें 50-55 सीटें मिलती। अखिलेश यादव के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।

फैजाबाद से जीते अवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद से जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लल्लू सिंह को 54567 वोटों से हराया। समाजवादी पार्टी को कुल 5,54,289 वोट मिले तो भाजपा को 4,99,722 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के सचिदानंद पांडेय रहे जिन्हें 46,407 वोट मिले।

अवधेश प्रसाद ने छोड़ी विधानसभा की सदस्यता

समाजवादी पार्टी के विधायक और नवनिर्वाचित अवधेश प्रसाद ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दिया है। अवधेश प्रसाद फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। ऐसे में वो विधायक पद छोड़कर अपना सांसद का पद बरकरार रखेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में सपा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। 2024 में बीजेपी को महज 33 सीटों से साथ ही संतोष करना पड़ा। पिछले चुनाव में बीजेपी के खाते में 80 में से 62 सीटें आईं थी जो इस बार घटकर 33 रह गईं। वहीं यूपी में इस बार अखिलेश यादव ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 37 सीटों पर जीत हासिल की है और सीटों के लिहाज से देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।  

इसे भी पढ़ें: जम्मू में सेना का बड़ा ऑपरेशन, टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 12 June 2024 at 16:21 IST