'माई के लाल हो तो काजी कैंप पर मिसाइल...', बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर आगबबूला हुए ओवैसी, मंच से दे डाली खुली चुनौती
असदुद्दीन ओवैसी हाल ही में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के 'मिसाइल' वाले बयान को लेकर भड़क गए। उन्होंने चुनौती देते हुए कह दिया कि अगर शर्मा में हिम्मत है तो वे काजी कैंप पर मिसाइल लॉन्च करके बताएं।
- भारत
- 2 min read
Asaduddin Owaisi's open Challenge: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी के स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने शर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो काजी कैंप आकर मिसाइल लॉन्च करके दिखाएं।
दरअसल, ओवैसी मंगलवार को समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में भोपाल में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सेंट्रल लाइब्रेसी ग्राउंड से अपना संबोधन देते हुए उन्होंने कहा, 'कोई रामेश्वर शर्मा साहब का बयान सुना। वो बोले मैं करोंद स्क्वायर से काजी कैंप पर एक मिसाइल लॉन्च करूंगा।'
माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे- ओवैसी
ओवैसी ने आगे कहा, 'रामेश्वर शर्मा अगर तुम माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे? मैं अकेला काजी कैंप पर ठहरता हूं। मैं शहीद होने और मरने के लिए तैयार हूं। तुम्हारे अंदर दम है तो गिराकर बताओ। आपके जैसे हि@#$ के सामने सिर झुकाने वाला नहीं हूं।'
'छोटू' जैसी बातें मत करो- ओवैसी
वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि रामेश्वर शर्मा सुनो कि ये काजी कैंप क्या है। आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले काजी सैयद, आबेद अली, वाजिद अली हुसैनी, खान शाहिद अली खान, वाजिल मोहम्मद खान, अब्दुल खान, शेख रमजान, सादाद खान और रिसालदार वली शाह जैसे सेनानियों का नाम गिनाया। उन्होंने कहा कि शर्मा साबह 'छोटू' जैसी बातें न करें।
रामेश्वर शर्मा ने क्या कहा था?
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप पर गिराने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'करोंद स्क्वायर से मिलाइल चलाओ तो काजी कैंप पर गिरे।' हालांकि, उन्होंने फिर कहा कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की तरफ नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के काजी कैंप की ओर था।
UCC को लेकर क्या बोले ओवैसी?
ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर कहा कि उत्तराखंड का जो यूसीसी है, वही गुजरात का है, वही असम का है, वही मध्य प्रदेश का है। वही महाराष्ट्र का होने जा रहा है। उसमें सिर्फ अनुच्छेद के नंबर अलग है। मैं आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आप इन तमाम यूसीसी को हिंदू मैरिज एक्ट में रख लीजिए। किस तरीके से मुसलमानों की धर्म की स्वतंत्रता को खत्म किया जा रहा है, संविधान के अनुच्छेद 26, 29 को खत्म किया जा रहा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 September 2026 at 09:26 IST