'SIR पर राज्यसभा-लोकसभा में चर्चा हो गई है, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का यही काम रह गया- झूठ बोलो भाग जाओ', मेघवाल ने साधा निशाना
मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। सोमवार को कांग्रेस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि केरलम में जीते तो ठीक और हारे तो गलत।
- भारत
- 4 min read
मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद की आग तब और भड़क गई जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके दो चुनाव आयुक्त साथी के बीच मतभेदों की रिपोर्ट सामने आई।
कांग्रेस से लेकर अन्य विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार पर हमला कर रही हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोमवार, 12 अक्टूबर को इंडी ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा 'सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। इतना समय लगाया, उसके बावजूद भी वोटर लिस्ट ठीक नहीं कर पा रहे हैं। अखिलेश का पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा 'यह तो वही हो गया ना, चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा।'
चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा है-गिरिराज सिंह
विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा 'संविधान की कॉपी लेकर संविधान के खिलाफ काम करेंगे। यह तो वही हो गया ना, चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा। अगर आपके पास सबूत है या था तो बिहार में आपने और तेजस्वी यादव ने क्यों नहीं दिखाया?
करोड़ों रुपए खर्च किए फिर भी वोटर लिस्ट ठीक नहीं-अखिलेश यादव
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला करते हुए समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा 'SIR यूपी में चल रहा था। अब नए तरह का रिवीजन शुरू हो रहा है। उसके बावजूद बड़ी संख्या में डबल वोट हैं। आपने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। इतना समय लगाया, उसके बावजूद भी आप वोटर लिस्ट ठीक नहीं कर पा रहे हैं। आजमगढ़ सदर विधानसभा के एक ही व्यक्ति के 10 वोट बने हुए हैं। चुनाव आयोग जवाब दे।'
राहुल गांधी का यही काम रह गया- झूठ बोलो भाग जाओ-अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस और राहुल गांधी पर पर तीखा प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा '"SIR को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में चर्चा हो गई। सबको बोलने का मौका मिला। उसमें भी इन्होंने झूठ बोला। तथ्य प्रमाणित नहीं हुए। चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दिया। केरलम में जब आप जीतते हो तब आपके ही नेता कहते हैं कि SIR नहीं होती तो कांग्रेस नहीं जीतती।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का यही काम रह गया है कि झूठ बोलो और भाग जाओ। राष्ट्रपति से मुलाकात हुई उसे भी तोड़ मरोड़ कर पेश किया, कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में जनता जान गई कि ये आम आदमी पार्टी की स्पॉन्सर्ड टीम है।"
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा प्रदर्शन, रामलीला मैदान समेत ये 3 नई जगह तय की गई; दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन जारी
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 12 October 2026 at 16:01 IST