अपडेटेड 25 July 2023 at 18:08 IST
कांग्रेस का एक और विकेट गिरा, विधायक सेखड़ी अमित शाह से मुलाकात करने के बाद भाजपा में जुड़े
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ गए हैं।
PIC CREDIT: ANI/PTI/TWITTER | Image:
self
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में मंगलवार को यहां पार्टी में शामिल हो गए।
खबर में आगे पढ़ें..
- सेखड़ी ने की अमित शाह से मुलाकात
- सेखड़ी 3 बार विधायक रह चुके हैं
- 16 जुलाई को हुई थी गृह मंत्री से मुलाकात
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने और पार्टी में शामिल होने का इरादा जताने के कुछ दिनों बाद सेखड़ी भाजपा से जुड़े गए। सेखड़ी 1985, 2002 और 2012 में तीन बार बटाला विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2002 से 2007 के बीच अमरिंदर सिंह नीत तत्कालीन सरकार में मंत्री पद भी संभाला।
सेखड़ी ने 16 जुलाई को दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 25 July 2023 at 18:05 IST