अपडेटेड 8 July 2023 at 17:30 IST
आंध्र प्रदेश केमुख्यमंत्री औरराज्यपाल ने YS Rajasekhara Reddy की जंयती पर दी श्रद्धांजलि
Andhra Pradesh के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की 74वीं जंयती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Rajasekhara Reddy Birth Anniversary : आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की 74वीं जंयती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। रेड्डी की जयंती को ‘रितु दिनोत्सवम’ (किसान दिवस) के रूप में मनाया जाता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- राजशेखर रेड्डी ने कई गरीब कल्याण योजनाएं शुरू कीं- राज्यपाल
- मुख्यमंत्री ने कहा कि राजशेखर रेड्डी की जयंती हर किसी के लिए एक त्योहार की तरह है
- राजशेखर रेड्डी की 2009 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी
राज्यपाल ने कहा कि राजशेखर रेड्डी ने कई गरीब कल्याण योजनाएं शुरू कीं जिससे वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किए।
नजीर ने ट्वीट किया, ‘‘वाई. एस. राजशेखर रेड्डी राज्य में हमेशा अपने अमूल्य योगदान और इसके विकास के लिए याद किए जाएंगे।’’ अपने पिता को याद करते हुए जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रयास किया और यह सुनिश्चित किया कि हर कोई खुश रहे।
जगनमोहन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘इन प्रयासों ने लोगों के दिलों में आपकी जगह पक्की कर दी है। आपकी प्रेरणा सदैव मुझे इन लक्ष्यों को प्राप्त करने का हौसला देती है।’’
यह भी पढ़ें : क्या एलन मस्क ने Threads App को दिया 1 स्टार? मार्क जुकरबर्ग के साथ जंग के बीच वायरल हो रहे ये मीम्स
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजशेखर रेड्डी की जयंती हर किसी के लिए एक त्योहार की तरह है। राजशेखर रेड्डी का जन्म आठ जुलाई 1949 को हुआ था और दो सिंतबर 2009 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 8 July 2023 at 17:00 IST