अपडेटेड 7 March 2026 at 15:05 IST

'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमारे युवाओं पर सहन न करने वाला दमन किया था, वो तो अटल बिहारी वाजपेयी...', उत्तराखंड में गरजे अमित शाह

Amit Shah Uttarakhand visit: अमित शाह ने हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर जनता को संबोधित किया। जानें उन्होंने किन-किन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया?

Follow :  
×

Share


हरिद्वार पहुंचे अमित शाह | Image: @BJP4UK

Amit Shah Haridwar speech: उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर अमित शाह ने हरिद्वार पहुंचकर राज्य को बड़ी सौगात दी, उन्होंने बैरागी कैंप में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और 39 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत 1129.91 करोड़ रुपये है। इनमें बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया। 

शाह ने उत्तराखंड बनाने का श्रेय वाजपेयी को दिया 

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया, शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि एक समय उत्तराखंड अपनी पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा था। यहां के युवा संस्कृति बचाने के लिए सड़कों पर उतरे, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उन पर दमन किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उत्तराखंड राज्य बनाने का श्रेय दिया। अमित शाह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड तीन छोटे राज्य बनाए, जो विकास की राह पर आगे बढ़े।  

4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में क्या बोले CM धामी?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, 'आज हमें उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे हुए हैं। इस उपलक्ष्य में हमें हमारे 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हम भारत के कोने-कोने में विकास की नई गाथाएं लिख रहे हैं। हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को साकार किया है। आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लग पाया है।

यह कार्यक्रम 2027 विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विकास योजनाओं का स्वागत किया, लेकिन विपक्ष ने इसे चुनावी स्टंट बताया। शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं से राज्य के दूरदराज इलाकों को फायदा पहुंचेगा। 

यह भी पढ़ें: नेपाल में Gen-Z सरकार, कौन हैं 35 साल के बालेन शाह जिनका PM बनना तय! 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 15:05 IST