'अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी...', UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सुभासपा अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "सपा कांग्रेस को सीट नहीं देकर BJP को जीताना चाहती है।"
- भारत
- 2 min read
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर भी दलों में मंथन शुरू हो चुका है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच अभी तक सीटों पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस को सीटें नहीं देना चाहती, बस BJP को हराना चाहती है।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीटों को लेकर शुरुआती खाका सौंप दिया है। वहीं, अखिलेश यादव फिलहाल कांग्रेस को करीब 80 सीटें देने के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से एक तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली प्रस्तावित है। रैली की तैयारियों में पार्टी के नेता जुटे हुए हैं। रैली के बाद दोनों दलों के नेता सीटों पर सहमति बनाने के लिए चर्चा करेंगे। हालांकि, इससे पहले ही मंत्री ओपी राजभर ने सपा पर गठबंधन में देरी और सीट न देने का आरोप लगा दिया है।
अखिलेश यादव भाजपा को जिताना चाहते हैं-राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "सपा कांग्रेस को सीट नहीं देना चाहती। सिर्फ भाजपा को हराना चाहती है। हम तो कह रहे हैं कि अखिलेश यादव भाजपा को जिताना चाहते हैं। इसलिए कांग्रेस से गठबंधन समय पर नहीं कर रहे हैं।" अब देख रहे हैं कि MLC चुनाव में राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव शिवपाल यादव तीनों लोगों के बीच मतभेद दिख रहा है। तीनों तीन तरह की बातें कर रहे हैं।"
सपा और कांग्रेस में मतभेद-राजभर
राजभर ने आगे कहा, "राम गोपाल जी कह रहे हैं कि मतदाता सूची में उसको ठीक कराना सपा के नेताओं का कार्यकर्ताओं का काम है। अधिकारियों का क्या दोष है? वह अखिलेश जी भाषण दे रहे हैं कि भूत कैप्चरिंग हो गई अधिकारियों ने हेराफेरी कर दिया गलती कर दी है। तो इनके आपस में ही मतभेद है और ये बीजेपी में मतभेद की बात करते हैं।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 October 2026 at 15:02 IST