अपडेटेड 6 March 2026 at 21:02 IST

'युद्ध के पक्ष में हमलोग नहीं हैं, भारत सरकार इसपर चुप है, इतनी कमजोर सरकार...', ईरान-इजरायल जंग पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव ने ईरान-इजरायल युद्ध का कड़ा विरोध किया है। उन्होंन कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शांति की पक्षधर रही है। भारत सरकार की खामोशी पर सवाल उठाते हुए इसे कमजोर सरकार करार दिया।

Follow :  
×

Share


ईरान-इजरायल जंग पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया | Image: ANI

Israel Iran War : ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत और एक स्कूल में 165 छात्राओं की दर्दनाक मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। युद्ध पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए निंदा की है। उन्होंने भारत सरकार की खामोशी पर सवाल उठाते हुए कमजोर सरकार करार दिया।

अखिलेश यादव ने कहा, "हमलोग युद्ध के पक्ष में कभी नहीं हैं। युद्ध केवल नुकसान करता है, जानें लेता है और इसके परिणाम हमेशा दुखदायी होते हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा से शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलती आई है।" उन्होंने ईरान पर हुए हमलों को क्रूर और अमानवीय बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य मानवता के खिलाफ हैं।

सरकार पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने भारत सरकार की प्रतिक्रिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "भारत सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप है। इतनी कमजोर सरकार कभी नहीं देखी। ऐसे संवेदनशील समय में देश को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। क्या भारत युद्ध के समर्थन में है या शांति का पैरोकार?" अखिलेश की यह प्रतिक्रिया राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

'बिना शर्त सरेंडर करो'

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान को बिना शर्त सरेंडर करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सरेंडर के अलावा अब और कोई डील नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सुप्रीम लीडर को चुनने का अपना बयान दोहराया है। उन्होंने कहा है कि हम ईरान को महान बनाएंगे। ईरान का भविष्य शानदार होगा। ईरान को फिर से महान बनाओ।

ये भी पढ़ें: बिहार से बड़ी खबर, नीतीश अपने फैसले पर अडिग, राज्यसभा ही जाएंगे; बेटे निशांत कुमार को लेकर बैठक में हुआ ये फैसला

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 21:02 IST