'भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, इसके संघी साथी...', ममता बनर्जी की हार पर सांत्वना देने पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

ममता बनर्जी को सांत्वना देने के लिए अखिलेश यादव कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बीजेपी पर निशाना साधा। बड़ा बयान देते हुए कहा कि, संस्थाओं ने अपनी क्रेडिबिलिटी खो दी है। जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला | Image: ANI

Akhilesh Yadav in Kolkata: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार (7 मार्च) को कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट पर उतरते ही मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए।

सपा चीफ अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां प्रशासन और सुरक्षा बलों का दुरुपयोग कर लोगों को वोट देने से रोका गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही मॉडल बंगाल में भी अपनाया गया है। उनके मुताबिक, 'बंगाल में लोकतंत्र को नष्ट करने का एक नया रास्ता निकाला गया है। यहां मतदान तो हुआ है, लेकिन लोगों ने भारी दबाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।'

अखिलेश ने संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव कराने वाली संवैधानिक संस्थाओं को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिन संस्थाओं की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना था, उन्होंने अपनी विश्वसनीयता (Credibility) खो दी है। उनके मुताबिक, संस्थानों के इस रुख से लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंच रहा है।

नकारात्मक राजनीति का आरोप

भाजपा की चुनावी रणनीति पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, 'इतनी नफरत भरी और नकारात्मक राजनीति भाजपा बंगाल में करेगी, यह किसी ने सोचा नहीं था।' अखिलेश यादव ने दावा किया कि मतदाताओं को डरा-धमका कर वोटिंग कराई गई। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में हुई कथित धांधली को बंगाल से जोड़ा। अखिलेश यादव कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए इन चुनौतियों का मुकाबला करना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें: 'चंद्रनाथ हत्याकांड में 'खेला होबे' मॉडल दिख रहा...', BJP नेता की दो टूक

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 May 2026 at 15:58 IST