अपडेटेड 11 December 2022 at 22:14 IST

वृंदावन में बांके बिहारी के शरण में पहुंचे अखिलेश-डिंपल, पूजा-अर्चना के बाद भाजपा पर किया कटाक्ष

मैनपुरी में भारी जीत के बाद बांके बिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे अखिलेश और डिंपल यादव। दोनों ने बांके बिहारी की पूजा-अर्चना की और आम जनता के लिए कामना किया।

Follow :  
×

Share


(PC: ANI) | Image: self

मैनपुरी में भारी जीत के बाद बांके बिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे अखिलेश और डिंपल यादव। दोनों ने बांके बिहारी की पूजा-अर्चना की और आम जनता के लिए कामना किया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है। 

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "श्रीकृष्ण ने इस धरती से हमेशा प्रेम का संदेश दिया। श्रीकृष्ण का यही संदेश रहा कि आपस में भाईचारा हो और मेल-जोल की संस्कृति रहे। लेकिन भाजपा का रास्ता अलग है। वो लोगों को लड़ाकर और नफरत फैलाकर राजनीति करना चाहती है। भाजपा कुछ लोगों को अमीर बनाना चाहती है और बाकी सबको गरीब। जिस समय इन्हें वोट चाहिए था उस समय चना, तेल, गेहूं सब दे रहे थे। रामपुर में इन्होंने जीतने के लिए बेइमानी की। इन्होंने पुलिसफोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने नहीं दिया। एक समय आता है जब खराब लोग रहते हैं धरती पर लेकिन उनका अंत होता ही है।"

इससे पहले मैनपुरी में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज भारतीय जनता पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हमारा लक्ष्य BJP को उत्तर प्रदेश से हटाना है क्योंकि उत्तर प्रदेश से ही इन्हें दिल्ली का रास्ता मिला था और यहां की जनता ही इनको रोकेगी। बहुजन समाज पार्टी BJP के इशारे पर काम कर रही है। BJP के लोग सपा से घबरा गए हैं कि जनता सपा को समर्थन दे रही है।"

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी और रामपुर में हुए उपचुनाव से पहले सीएम योगी ने शिवपाल यादव को 'पेंडुलम' कहकर संबोधित किया था। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसपर पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमलोग पहले समझ नहीं पाए थे लेकिन चाचा ने पूरी बीजेपी को झूला झुला दिया।

बता दें, मैनपुरी उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव भारी मतों से जीतीं तो वहीं रामपुर में सपा नेता आजम खान के गढ़ में बीजेपी ने जीत का झंडा लहरा दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "करहल की जनसभा में मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें करके चाचा को पेंडुलम तक कहा। हमलोग पहले समझ नहीं पाए बाद में चाचा ने पूरी भाजपा सहित मुख्यमंत्री को भी झूला झुला दिया।"

ये भी पढ़ें: Akhilesh Vs Yogi: सीएम योगी के 'पेंडुलम' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- 'चाचा शिवपाल ने तो भाजपा को ही झुला दिया'

 

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 11 December 2022 at 22:14 IST