अपडेटेड 21 June 2024 at 18:19 IST

BREAKING: अधीर रंजन चौधरी का बंगाल कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा, बोले- जब से खड़गे अध्यक्ष बने..

अधीर रंजन चौधरी ने प.बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव में वो टीएमसी कैंडिडेट युसूफ पठान के हाथों हार गए थे।

Follow :  
×

Share


Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury | Image: PTI (File)

Adhir Ranjan Chowdhary Breaking: अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़े पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आखिरकार बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद छोड़ दिया। उन्होंने इस्तीफे का ऐलान  शुक्रवार दोपहर कांग्रेस कमेटी की राज्य इकाई की बैठक के बाद की। लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद समीक्षा बैठक बुलाई गई थी।


बता दें कि बंगाल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। हालांकि, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है या नहीं। अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि वह सिर्फ कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष थे।

Congress

मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कही बड़ी बात

मीडिया का सवालों के जवाब में कहा- "जब से मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, तब से कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं है...जब पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति होगी तो आप सभी को पता चल जाएगा।

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान से हारे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का प्रदर्शन खासा अच्छा नहीं रहा। चौधरी अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। मुर्शिदाबाद के बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार पार्टी के सांसद चौधरी तृणमूल कांग्रेस  उम्मीदवार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान से हार गए।  चुनावों के दौरान आपस में खींचतान भी खूब दिखी। यहां तक कि खड़गे के पोस्टर पर बंगाल कार्यालय में कालिख तक पोती गई। 

ये भी पढ़ें- 'PA, PS सबको बुलाओ और करलो गिरफ्तार...' NEET Paper Leak पर आया तेजस्वी यादव का बयान
 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 21 June 2024 at 17:59 IST