अपडेटेड 2 April 2024 at 15:39 IST
CM केजरीवाल के घर पहुंच रहे AAP के विधायक, पत्नी सुनीता से कर रहे मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायक उनकी पत्नी सुनीता से मिलने पहुंच रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायक उनकी पत्नी सुनीता से मिलने पहुंच रहे हैं। बता दें, दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक सीम केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में भेज दिया है।
चूंकि अगले 13 दिनों के लिए सीएम केजरीवाल जेल में हैं, तो दिल्ली की गद्दी को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने आने की अटकलें लगाई जा रही है। पार्टी विधायकों का सीएम आवास पर पहुंचने को लेकर बड़े संकेत नजर आ रहे हैं। बीते दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली में भी सुनीता केजरीवाल ने जनता को संबोधित किया। ऐसे में सुनीता केजरीवाल किसी अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं, इसपर नजर बनी रहेगी।
पहली, दूसरी फिर तीसरी पंक्ति के नेताओं का नंबर...
आप नेता आतिशी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी और ईडी के ऊपर कई आरोप लगाए। आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले 4 अन्य नेता भी गिरफ्तार होने वाले हैं। सौरभ भारद्वाज ने आतिशी के बाद प्रेस कांफ्रेंस की। शिक्षा मंत्री की तरह ही अंदेशा जताया। स्पष्ट कहा कि पहली, दूसरी और फिर तीसरी पंक्ति के बाद चौथी लाइन की बारी है। सौरभ ने कहा-हमने सोचा 4 दिन केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कैसे चलेगी? मनीष सिसोदिया और संजय सिंह दूसरी लीडरशिप बनकर आए तो उनको भी जेल में डाल दिया...राघव चड्ढा आतिशी और सौरभ भारद्वाज की थर्ड लाइन ऑफ लीडरशिप सामने आई, थर्ड लीडरशिप को जेल डाल दोगे तो चौथी लीडरशिप सामने आ जाएगी। रामलीला मैदान से निकली पार्टी है नेचुरल रूप से लीडरशिप सामने आ जाएगी... यह मजाक उड़ाते थे की सुपारी जितनी पार्टी है और ये उनका डर था। आज आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के सपने में आती है। AAP, आज BJP की दुश्मन नंबर 1 पार्टी है।'
सुनीता केजरीवाल के सिर सजेगा दिल्ली का ताज!
सुनीता केजरीवाल जिस तरह सामने आकर अपनी और अपने पति का दर्द सामने रख रही हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चौथी लाइन के जरिए शायद उन्हें ही आगे करने की तैयारी है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसके साथ ही इंडी गठबंधन की रैली को संबोधित भी किया।
आतिशी और सौरभ के प्रेस कांफ्रेंस के बाद आप विधायक भी सुनीता केजरीवाल से मिलने पहुंचे। ये भी एक इशारा है। वहीं ईडी की गिरफ्त में कैद केजरीवाल का संदेश एक बार नहीं तीन बार जनता तक पहुंचाया। तीसरी बार रामलीला मैदान के मंच से 6 संकल्प की बात कही। इसी बात पर बीजेपी नेता और नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने चुटकी भी ली थी। स्पष्ट करने को कहा कि ‘‘क्या सुनीता केजरीवाल अब आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हैं क्योंकि वह मीडिया संदेश देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग कर रही हैं।’’
इसे भी पढ़ें: BREAKING: लोकसभा चुनाव से पहले AAP के लिए राहत भरी खबर, संजय सिंह को मिली जमानत... कर सकेंगे प्रचार
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 2 April 2024 at 12:29 IST