अपडेटेड 10 August 2024 at 08:55 IST

'आजादी की सुबह की पहली चाय', 17 महीने बाद घर की चाय की चुस्की ले रहे सिसोदिया, शेयर की Photo

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से लौटे हैं। सोशल मीडिया पर जेल से बाहर आने के बाद की पहली तस्वीर उन्होंने शेयर की।

Follow :  
×

Share


17 महीने बाद मनीष सिसोदिया की जेल के बाहर की पहली सुबह। | Image: @msisodia-X

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से लौटे हैं। आप नेता सिसोदिया ने 17 महीने बाद जेल से बाहर की अपनी पहली सुबह की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आप नेता चाय की चुस्की लेते नजर आ रहे हैं। 

वहीं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री सिसोदिया की पत्नी भी उनके साथ नजर आ रही हैं। पहली सुबह की तस्वीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आजादी की सुबह की पहली चाय…..17 महीने बाद! वह आजादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है। वह आजादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में साँस लेने के लिए दी है।"

मनीष सिसोदिया का आज का कार्यक्रम

जेल से रिहा होने के बाद AAP नेता मनीष सिसोदिया आज कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। AAP नेता 10 बजे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाएंगे। वहीं से फिर मनीष सिसोदिया 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाएंगे। इसके बाद 12 बजे वो आम आदमी पार्टी दफ्तर जाएंगे।

तिहाड़ से बाहर निकलते ही भावुक हुए सिसोदिया

तिहाड़ जेल से निकलते ही मनीष सिसोदिया ने इंकलाब जिंदाबाद... और भारत माता की जय का नारा लगाया है। मनीष सिसोदिया का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक जेल के बाहर पहुंचे थे। जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं आपके प्यार, भगवान के आशीर्वाद, सत्य की शक्ति और सबसे बड़े बाबा साहेब के सपने के कारण जेल से बाहर आया हूं।

तिहाड़ से बाहर आते ही मनीष सिसोदिया ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'अगर कोई तानाशाही सरकार सत्ता में आती है और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल देती है, तो इस देश का संविधान उनकी रक्षा करेगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि संविधान की इस ताकत से अरविंद केजरीवाल जेल से भी बाहर आएंगे। सुबह जब से यह आदेश आया है, मेरा रोम-रोम बाबा साहब का ऋणी महसूस कर रहा है। समझ नहीं आ रहा कि हम बाबा साहब का ऋण कैसे चुकाएंगे।"

इसे भी पढ़ें: रेसलर अमन सेहरावत ने जीता कांस्य पदक तो मुख्यमंत्री सैनी दी बधाई, बोले- 'हम सभी के लिए गर्व का क्षण'

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 07:44 IST