अपडेटेड 16 December 2024 at 19:29 IST
'महिलाओं का गुनहगार AAP गैंग...',BJP ने जारी कर दिया पोस्टर, केजरीवाल से अमानतुल्लाह खान तक को लपेटा
Delhi BJP vs AAP: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है।
Delhi BJP vs AAP: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने सोशल मीडिया के जरिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को महिलाओं की गुनहगार बताया है।
बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल, सोमनाथ भारती, ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया और अमानतुल्लाह खान का नाम लेकर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने लिखा है,...
"महिलाओं की गुनहगार AAP गैंग
अरविन्द केजरीवाल
- केजरीवाल ने निर्भया केस के नाबालिग आरोपी को सिलाई मशीन और 10 हजार रुपये दिए
- अपनी ही पार्टी की महिला राज्यसभा सांसद को अपने घर बुलाकर पिटवाया।
सोमनाथ भारती
- पत्नी को प्रताड़ित किया, कुत्तों से कटवाया।
- विदेशी महिलाओं के साथ की बदसलूकी।
- महिला पत्रकार को टीवी पर दी गंदी गालियां।
- महिलाओं को लेकर लगातार गलत बयान दिए।
ऋतुराज झा
- अपने ऑफिस में महिला रिपोर्टर और कैमरामैन के साथ की गुंडागर्दी और मारपीट
दिनेश मोहनिया
- AAP विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज है।
अमानतुल्लाह खान
- साले की पत्नी के यौन शोषण मामला में केस ( 5 बार यौन शौषण, सौंपी CD,( महिला से बदसलूकी और मर्डर की कोशिश का आरोप
- अमानुल्लाह खान पर उनके ही इलाके में रहने वाली एक महिला ने बलात्कार और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया।
बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही एक दूसरे पर हमलावर हैं। बीते दो दशक से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सत्ता से दूर बीजेपी सरकार में आना चाहती है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार जीत कर हैट्रिक बनाना चाहती है। साल 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। पार्टी की कोशिश है कि एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराया जाए।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 16 December 2024 at 19:29 IST