CJP प्रोटेस्ट के बीच AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, बोले- हालात खराब, उड़ते हुए कॉकरोच को पकड़ना डर का...

Delhi CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर की तरफ कूच कर रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 
Follow :
CJP प्रोटेस्ट के बीच AAP सुप्रीमो केजरीवाल पुलिस हिरासत में, क्या बोलें? | Image: ANI

Delhi CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के ऐलान के बाद उसमें शामिल होने पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, केजरीवाल के अलावा, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भी पुलिस ने डिटेन किया है। इससे पहले केजरीवाल के केंद्र सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कई आरोप लगाए हैं।

केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया

बता दें कि सीजेपी की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान में आम आदमी पार्टी से लेकर वामपंथी दलों का भी समर्थन है। इसी क्रम में जंतर-मंतर की तरफ कूच कर रहे हैं नेताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

October 10, 2026

हिरासत के बाद क्या बोले केजरीवाल?

हिरासत में लिए जाने के बाद केजरीवाल ने X पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि देश के युवा जाग गए हैं और कहा कि प्रदर्शनकारी डरेंगे नहीं। वीडियो में, AAP नेता संजय सिंह के साथ मौजूद केजरीवाल ने कहा, "हमें पुलिस ने हिरासत में लिया है। संजय सिंह मेरे साथ हैं। देश का युवा जाग गया है। हम मोदी के अत्याचार से डरने वाले नहीं हैं। अब ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। लोग वोटों की इस चोरी को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप सभी को भी अपने घरों से बाहर आना चाहिए और देश को बचाने के लिए लड़ना चाहिए।"

October 10, 2026

यह इमरजेंसी से भी बुरा है-केजरीवाल

इससे पहले अरविंद केजरीवाल के केंद्र सरकार हमला करते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा "यह इमरजेंसी से भी बुरा है। यह ऑफिशियल है। हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। उड़ते हुए कॉकरोच को पकड़ना डर ​​का एक बहुत बड़ा लेवल दिखाता है। PM मोदी साफ जानते हैं कि उन्होंने सिर्फ वोट चोरी से चुनाव जीता है और अब वह डेमोक्रेसी को पूरी तरह से कुचलकर अपने फ्रॉड को बचाने पर तुले हुए हैं। ज्ञानेश को जाना चाहिए, लेकिन मोदी को भी।

October 10, 2026

अराजक तत्वों का शो फ्लॉप हो गया-BJP

सीजेपी और विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने भी तीखा हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। संबित पात्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए उसे फ्लॉप शो करार दिया। उन्होंने कहा 'जंतर मंतर की कहानी इंडिया की कहानी नहीं है। जंतर मंतर पर जो हो रहा है, जो आप TV और कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर देख सकते हैं, वह इंडिया की कहानी नहीं है।

इंडिया शांत है और अच्छे शासन में आगे बढ़ रहा है। हम देख रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक ताकतें अराजकता फैला रही हैं। लेकिन आज अराजक लोग फेल हो गए हैं। अराजक तत्वों का फ्लॉप शो पूरी तरह से खत्म हो गया है। इंडिया, नेशनल कैपिटल को बंदी बनाने की कोशिश की गई कि यहां आगजनी हो, कि यहां हिंसा हो। लेकिन आज, 'लोकतंत्र' ने 'भीड़तंत्र' पर जीत हासिल की है।' 

October 10, 2026

ये भी पढ़ें: 'विदेशी ताकतों के सहारे राजनीति कर रहे...', नितिन नबीन ने राहुल गांधी और CJP पर लगाया भारत को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 10 October 2026 at 16:08 IST